-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: 1 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर नकद टोल बंद, केवल FASTag और UPI से होगा भुगतान
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वालों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करने वालों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 1 अप्रैल से सभी टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। अब टोल टैक्स केवल FASTag या UPI के माध्यम से ही चुकाया जा सकेगा। केंद्र सरकार का यह फैसला हाईवे यात्रा को पूरी तरह डिजिटल, तेज़ और पारदर्शी बनाने की दिशा में उठाया गया अहम कदम है। इससे टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलेगी, साथ ही समय, ईंधन और पैसे की भी बचत होगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने कहा कि भारत तेजी से डिजिटल अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है। पहले FASTag और फिर UPI के जरिए टोल भुगतान की सुविधा शुरू की गई थी, जिसे लोगों का अच्छा समर्थन मिला। इसी के आधार पर अब कैश पेमेंट पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।
उत्तर प्रदेश: बस्ती में चीनी की नहीं है कोई कमी, 4 लाख कुंतल से ज्यादा स्टॉक मौजूद
मध्य प्रदेश: शिव पुराण कथा में आचार्य ने सुनाई भगवान गणेश के प्रथम पूज्य बनने की कथा
मध्य प्रदेश: भाजपा नेता अर्जुन पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया, कार्यकर्ताओं ने दीर्घायु की कामना की
मध्य प्रदेश: तेन्दूखेड़ा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
