-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बलरामपुर में निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण का CDO ने किया औचक निरीक्षण, शिक्षकों को दिए प्रभावी शिक्षण के निर्देश
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर के एकेडमिक रिसोर्स सेंटर (ARC) कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं विकास खंड बलरामपुर के शिक्षकों/शिक्षामित्रों के लिए निपुण भारत मिशन के अंतर्गत FLN एवं NCERT पाठ्य पुस्तकों पर आधारित 5
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद बलरामपुर के एकेडमिक रिसोर्स सेंटर (ARC) कार्यालय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं विकास खंड बलरामपुर के शिक्षकों/शिक्षामित्रों के लिए निपुण भारत मिशन के अंतर्गत FLN एवं NCERT पाठ्य पुस्तकों पर आधारित 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (08 से 12 सितम्बर 2026) का मुख्य विकास अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता जी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।सीडीओ महोदय ने प्रशिक्षण सत्रों की जानकारी प्रतिभागी शिक्षकों एवं संदर्भदाताओं से प्राप्त की तथा प्रशिक्षण में सीखी जा रही आकर्षक एवं रुचिपूर्ण कक्षा संचालन, शिक्षक डायरी एवं शिक्षण योजना का निर्माण, आकलन पत्रक तथा निपुण तालिका के उपयोग आदि की जानकारी ली। सीडीओ महोदय के प्रमुख निर्देश प्रशिक्षण में सीखी गई शिक्षण विधियों एवं गतिविधियों को विद्यालयों में प्रभावी रूप से लागू किया जाए, जिससे बच्चों के शैक्षिक स्तर एवं लर्निंग आउटकम में सुधार के साथ नियमित उपस्थिति भी बढ़े।- प्रशिक्षण हॉल में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया गया।50-50 के दो बैचों में कुल 100 शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं तथा सभी प्रतिभागी उपस्थित पाए गए।
