Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: रसूलपुर में धूमधाम से मनाया गया छठ महापर्व, जनकल्याण समिति की पहल से जगमगाया बेसो नदी घाट

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Arvind Kumar Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 16/11/2026 02:53:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Arvind Kumar Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 16/11/2026 02:53:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सदियों से चली आ रही आस्था, श्रद्धा और लोक परंपरा का महापर्व छठ पूजा ग्राम सभा रसूलपुर स्थित बेसो नदी के पावन तट पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर गांव की माताओं एवं बह

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सदियों से चली आ रही आस्था, श्रद्धा और लोक परंपरा का महापर्व छठ पूजा ग्राम सभा रसूलपुर स्थित बेसो नदी के पावन तट पर बड़े ही हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर गांव की माताओं एवं बहनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया तथा छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। छठ महापर्व के अवसर पर जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राम रतन चौहान जी के नेतृत्व में समिति के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एक सराहनीय पहल की। समिति के सदस्यों ने मिलकर बेसो नदी के छठ घाट पर आकर्षक लाइटिंग एवं रोशनी की विशेष व्यवस्था की, जिससे पूरा घाट जगमगाती रोशनी से खिल उठा। रंग-बिरंगी लाइटों, दीपों की जगमगाहट और छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस आयोजन में ग्रामवासियों के साथ माताओं एवं बहनों ने खूब पारंपरिक छठ गीतों एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की। सभी लोगों ने मिल-जुलकर इस वर्ष छठ महापर्व को उत्साहपूर्वक मनाया। 

जनकल्याण समिति द्वारा घाट पर की गई सुंदर व्यवस्था की ग्रामवासियों ने खूब सराहना की। कार्यक्रम में जनकल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राम रतन चौहान जी के साथ रामसुचित चौहान जी, श्री राम प्रसाद चौहान जी, श्री खिचड़ू चौहान जी, श्री राजकुमार चौहान जी, श्री कैलाश कनौजिया जी, श्री सोनू चौहान जी, श्री सोमदत्त चौहान जी, श्री विपिन चौहान जी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री सोनू चौहान जी द्वारा बेहद शानदार एवं प्रभावशाली तरीके से किया गया। उनके मधुर एवं सुरीले वक्तव्यों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनके विचारों और संबोधन को सुनने के लिए लोग काफी उत्साहित नजर आए। उनके कुशल संचालन ने पूरे कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस आयोजन ने न केवल छठ महापर्व की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत किया, बल्कि ग्रामवासियों के बीच आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत किया। जनकल्याण समिति की यह पहल निश्चित रूप से समाज के लिए एक सराहनीय कदम  है।

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News