Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: छावनी पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था परखी, CCTV लगाने के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 08/10/2026 11:21:31 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 08/10/2026 11:21:31 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अपराध नियंत्रण और बैंक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छावनी पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा-निर्देशन

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अपराध नियंत्रण और बैंक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर छावनी पुलिस ने बुधवार को थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने विभिन्न बैंकों और ग्राहक सेवा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक ने चौकी विक्रमजोत और चौकी केनौना क्षेत्र में बैंक ड्यूटी की स्थिति के साथ संदिग्ध स्थानों पर भी पुलिस की सक्रियता परखी। इस दौरान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक विक्रमजोत, भारतीय स्टेट बैंक विक्रमजोत, एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र विक्रमजोत और पंजाब नेशनल बैंक छावनी का निरीक्षण किया गया। सीसीटीवी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश  निरीक्षण के दौरान बैंक परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली गई। जिन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे, वहां तत्काल कैमरे लगवाने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने बैंक प्रबंधन को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक सावधानी बरतने को कहा।

 संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की जांच पर जोर  प्रभारी निरीक्षक राणा डीपी सिंह ने ड्यूटी पर तैनात चौकी प्रभारियों और हल्का प्रभारियों को निर्धारित समय पर ड्यूटी पर मौजूद रहने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित एवं गहन जांच करने को कहा। पुलिस टीम ने बैंक परिसर के आसपास की गतिविधियों पर भी नजर रखी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बड़ी रकम लेकर निकलने वाले ग्राहकों को किया जागरूक  बैंक से बाहर निकलने वाले ग्राहकों को भी पुलिस ने सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक ने बड़ी रकम लेकर बैंक से निकलने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए भी कहा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बैंक और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था की नियमित निगरानी तथा संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई अपराध की रोकथाम में महत्वपूर्ण है। इसी के तहत थाना क्षेत्र में चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है।

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News