Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सांसद अफजाल अंसारी और सीओ सिटी शेखर सेंगर के बीच विवाद, पुलिस-राजनीति घमासान जारी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 24/01/2026 11:22:15 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 24/01/2026 11:22:15 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी और - सीओ सिटी शेखर सेंगर के बीच हुई तीखी नोंकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिले की सियासत गरमा गई है। सांसद अफजाल

विस्तार

उत्तर प्रदेश: समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी और - सीओ सिटी शेखर सेंगर के बीच हुई तीखी नोंकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही जिले की सियासत गरमा गई है। सांसद अफजाल अंसारी द्वारा पुलिस पर काफिले को मनमाने ढंग से रोकने और प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप लगाए जाने के बाद गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने पूरे मामले पर बड़ा और स्पष्ट बयान दिया है। एसपी डॉ. ईरज राजा - ने बताया कि पुलिस को माफिया मुख्तार अंसारी की फरार पत्नी अशा अंसारी, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है, के गाजीपुर - में मूवमेंट की पुख्ता इनपुट मिली थी। इसी सूचना के आधार पर संवैधानिक और वैधानिक नियमों के तहत

चेकिंग अभियान चलाया गया और इसी क्रम में सांसद अफजाल अंसारी के काफिले की जांच की गई। एसपी ने साफ कहा कि जांच के दौरान किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया गया और सांसद द्वारा लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून सबके लिए समान है और अपराध व अपराधियों के खिलाफ गाजीपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। वहीं सांसद अफजाल अंसारी द्वारा अपनी जान को खतरा होने की आशंका जताने पर एसपी ने कहा कि पुलिस को अब तक इस संबंध में कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि कोई शिकायत आती है तो नियमानुसार जांच कर उचित

कार्रवाई की जाएगी। उधर, वायरल वीडियो में सांसद अफजाल अंसारी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर जनप्रतिनिधि की गाड़ी रोकना प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और उन्हें लगातार घेरने की कोशिश की जा रही है। सांसद ने दावा किया कि उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यक्तिगत रूप से दी है। फिलहाल, एसपी के बयान और सांसद के आरोपों के बाद यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है और प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गरमाती नजर आ रही है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति प्रदर्शन

हरियाणा: सरकारी विद्यालय में संस्कार शिक्षक रामदत्त को मेहनत और लगन के लिए किया गया सम्मानित 

उत्तर प्रदेश: पखना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक घायल, अस्पताल में हुए भर्ती

उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आपूर्ति में पारदर्शिता और नियंत्रण के लिए करी बैठक

उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेल और लूट करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिहार: प्रस्तावित चीनी मिल के लिए भूमि निरीक्षण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की उम्मीद


Featured News