Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: जाली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Yadav(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/10/2026 04:02:54 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Yadav(UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/10/2026 04:02:54 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना इकोटेक प्रथम पुलिस व स्वाट टीम ग्रेटर नोएडा जोन के संयुक्त प्रयास से जाली नोट की प्रिंटिग व तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 2549 जाली नोट (जिनकी कुल कीमत करीब 2,54,900/रुपये के जाली नोट), एक प्रिन्ट

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना इकोटेक प्रथम पुलिस व स्वाट टीम ग्रेटर नोएडा जोन के संयुक्त प्रयास से जाली नोट की प्रिंटिग व तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 2549 जाली नोट (जिनकी कुल कीमत करीब 2,54,900/रुपये के जाली नोट), एक प्रिन्टर, कटिग की मशीन, एक गाडी स्कार्पियो बरामद। कार्यवाही का विवरण दिनांक 05.10.2026 को थाना इकोटेक प्रथम पुलिस व स्वाट टीम ग्रेटर नोएडा जोन के संयुक्त प्रयास से जाली नोट की छपाई व तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 03 अभियुक्त 1. बन्टी अत्री पुत्री रामपाल सिंह  2. खुशदिल पुत्र तेजवीर 3. उपेन्द्र कुमार पुत्र योगेन्द्र सिंह को सिरसा गोल चक्कर से गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 100-100  रुपये के कुल 2549 जाली नोट जिनकी कुल कीमत करीब 2,54,900/रुपये के जाली नोट, एक प्रिन्टर जिससे नोटो की छपायी की जाती थी, कटिग की मशीन जिससे नोटो की कटिग की जाती थी, एक गाडी स्कार्पियो न0ं एचआर 30 एएफ 9184 को बरामद किया गया है।

अपराध करने की तरीका अभियुक्तों द्वारा असली नोट को स्केन कर प्रिन्टर की सहायता से उसी सिरीयल नम्बर के नोटों की छपायी की जाती थी तथा नोटों की कटाई हेतु स्केल मशीन का प्रयोग किया जाता था अभियुक्तगण द्वारा नकली नोटो की गड्डी तैयार कर गड्डी के उपर व नीचे पर असली नोटो को लगाया जाता था तथा प्रमाणित करने हेतु प्रत्येक गड्डी के सिरे पर कैनरा बैंक के डिपोजिट फार्म रबर बैन्ड से लगाकर असली नोटो के रुप में प्रयोग कर इस्तमाल में लाया जाता था। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण बन्टी अत्री पुत्री रामपाल सिंह निवासी पालर थाना टप्पल जिला अलीगढ उ0प्र0 उम्र- 23 वर्ष  खुशदिल पुत्र तेजवीर निवासी ग्राम कसेरू थाना चन्डौस जिला अलीगढ उम्र- 21 वर्ष उपेन्द्र कुमार पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी ग्राम जला कसेरु थाना चन्डौस जिला अलीगढ उ0प्र0 उम्र- 25 वर्ष  पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0स0 106/2026 धारा 178/179/180 बीएनएस थाना इकोटेक प्रथम गौतमबुद्धनगर।

बरामदगी का विवरण 100-100  रुपये की कुल 2549  जिली नोट कुल कीमल 2,54,900/- रुपये  एक प्रिन्टर जिसके द्वारा जाली नोटो की प्रिन्टिग की जाती है  एक मशीन जिसके द्वारा नोटो की कटिग की जाती थी  - एक कार स्कोर्पियो 5- 04 मोबाईल फोन मय आई0डी0 कार्ड व अन्य कागज़।  

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News