Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली रेंज में थानेदारों की मनमानी पर लगेगी लगाम, लापरवाही पर निलंबन तक की कार्रवाई करेंगे डीआईजी मुनिराज जी

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 16/11/2026 10:11:46 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 16/11/2026 10:11:46 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद में थानों में फरियादियों को टरकाना, शिकायतों को दबाना और जनसुनवाई में मनमानी करना अब थानेदारों को भारी पड़ सकता है। बरेली रेंज की कमान संभालते ही नवागत डीआईजी मुनिराज जी ने पुलिस अ

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद में थानों में फरियादियों को टरकाना, शिकायतों को दबाना और जनसुनवाई में मनमानी करना अब थानेदारों को भारी पड़ सकता है। बरेली रेंज की कमान संभालते ही नवागत डीआईजी मुनिराज जी ने पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई में लापरवाही या गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ निलंबन तक की कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को रेंज के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में डीआईजी ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि जनता को समय पर न्याय दिलाना, अपराध और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाना तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी।

थानों में नहीं चलेगी मनमानी, हर शिकायत का देना होगा जवाब डीआईजी मुनिराज जी ने जनसुनवाई को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं के अनुरूप बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर के सभी थानों में शिकायतों का निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनना होगा। जांच साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी, ताकि किसी निर्दोष के साथ अन्याय न हो और पीड़ित को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई केवल कागजी औपचारिकता बनकर नहीं रहनी चाहिए। शिकायतों के निस्तारण में गड़बड़ी या लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारी और कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, दोषी पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज डीआईजी ने साफ किया कि पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ भ्रष्टाचार या कर्तव्य में लापरवाही की शिकायत मिलने पर निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। आरोप सही पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्रवाई होगी। इसके साथ ही चारों जिलों के एसएसपी और एसपी के साथ समन्वय बनाकर अपराध नियंत्रण की रणनीति तैयार की जाएगी। लंबित विवेचनाओं की नियमित समीक्षा और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई पर विशेष जोर रहेगा।

चुनाव से पहले नेपाल सीमा पर कड़ा पहरा, अलर्ट रहेंगे सीमावर्ती थाने आगामी चुनावों और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए डीआईजी ने पीलीभीत से सटे भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र को संवेदनशील बताते हुए विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं। सीमावर्ती थानों को हाई अलर्ट पर रखा जाएगा। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित किया जाएगा। डीआईजी ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखना आवश्यक है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को लगातार सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। चौबारी और ककोड़ा मेले में सुरक्षा का घेरा, सादी वर्दी में भी रहेगी पुलि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर बरेली के ऐतिहासिक चौबारी मेले और बदायूं के ककोड़ा मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। डीआईजी ने बताया कि मेला परिसरों, प्रमुख मार्गों और गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।


भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी निगरानी करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। महिलाओं की सुरक्षा पर खास फोकस, मिशन शक्ति की टीमें संभालेंगी मोर्चा
मेलों में महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महिला पुलिसकर्मियों के साथ मिशन शक्ति की टीमें भी तैनात रहेंगी। घाटों पर महिलाओं के लिए अलग चेंजिंग रूम और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। डीआईजी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ उनकी सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। महिलाओं और बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

चार जिलों की पुलिस को संदेश, अब कामकाज से तय होगी जवाबदेही
कार्यभार संभालने के बाद डीआईजी मुनिराज जी ने संकेत दिया है कि बरेली रेंज में पुलिस की कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह बनाया जाएगा। जनसुनवाई, अपराध नियंत्रण, निष्पक्ष विवेचना और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर अधिकारियों के कामकाज की नियमित समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि शासन की नीतियों का शत-प्रतिशत पालन कराया जाएगा। पुलिस की प्राथमिकता ऐसी व्यवस्था विकसित करना है, जिसमें आम आदमी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो उसकी सुनवाई हो और उसे न्याय के लिए बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News