Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने और रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति देने के निर्देश, कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Yashoda, Date: 15/09/2026 12:29:03 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Yashoda,
  • Date:
  • 15/09/2026 12:29:03 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक  देर सायं सम्पन्न हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर के जिलाधिकारी श्री अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक  देर सायं सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता, क्षमता वृद्धि, रिक्वायरमेंट, आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण, विद्युत लाइनों के मेंटेनेंस, स्कूलों के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों की शिफ्टिंग, बिजनेस प्लान एवं उसमें होने वाले टेंडरों की बिंदुवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में जर्जर व लटकते तारों को तत्काल बदला जाए, ऐसे ट्रांसफार्मर जिम क्षमता वृद्धि की आवश्यकता है उनकी क्षमता वृद्धि कराई जाएस्कूलों से विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग प्राथमिकता पर पूर्ण की जाए, रोस्टर के अनुसार निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हो। इस दौरान उन्होंने लंबित आईजीआरएस प्रकरण पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देशित किया कि आईजीआरएस शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। बिजनेस प्लान के कार्यों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देशित किया कि आमजनमानस के प्रति विद्युत विभाग के अधिकारीगण संवेदनशील रहे तथा प्राप्त शिकायतों पर समयबद्ध रूप से निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।  बैठक में विद्युत विभाग अधिशासी अभियंता, समस्त अवर अभियंता, वीसी के माध्यम से जुड़े समस्त एसडीओ एवं जेई उपस्थित रहे।


Featured News