Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: चैत्र नवरात्र मेले से पहले जिलाधिकारी ने विंध्य कॉरिडोर व गंगा घाटों का  किया निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 13/03/2026 12:58:56 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 13/03/2026 12:58:56 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पवन कुमार गंगवार ने आगामी चैत्र नवरात्र मेले को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से विंध्य कॉरिडोर परिसर और गंगा घाटों का निरीक्षण किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पवन कुमार गंगवार ने आगामी चैत्र नवरात्र मेले को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से विंध्य कॉरिडोर परिसर और गंगा घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर जिलाधिकारी (वि/रा)अजय कुमार सिंह और नगर मजिस्ट्रेटअजय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुरानी वीआईपी मार्ग, पक्का घाट तथा विंध्य कॉरिडोर की छत और नीचे पूरे परिसर का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कॉरिडोर की छत पर पान-गुटखे के दाग, खिड़कियों व विभिन्न स्थानों पर लगे जालों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। कॉरिडोर के कमरों के निरीक्षण में ऊपर खुले तारों की पाइप लाइन को दीवार के अंदर लगाने तथा फायर ब्रिगेड के मोटे पाइप को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही छत पर लगे गंदे जालों और टूटे फॉल्स सीलिंग को ठीक कराने को कहा गया।

जिलाधिकारी ने हॉल और कमरों की साफ-सफाई कराकर मेले के दौरान बैठक की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीसीटीवी हॉल का निरीक्षण करते हुए सभी कमरों को निर्धारित समय में ठीक कराने को कहा। मुंडन स्थल पर बने पेयजल कक्ष को खुलवाकर नल ठीक कराने, पुरानी वीआईपी मार्ग की सीढ़ियों के पास खाली स्थान को पार्टिशन कर गोदाम बनाने और गेट नंबर-5 के पास भीड़ नियंत्रण के लिए बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा मंदिर परिसर में पुराने बैनर-फ्लेक्स हटाकर नए लगाने, टूटे खंभे को हटाने तथा खुली नालियों को बंद कराने को कहा गया। गंगा घाटों पर साफ-सफाई के साथ बैरिकेडिंग लगाने, महिलाओं के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम बनाने और पक्का घाट की सीढ़ियों पर लाल-पीले रंग से पेंट कराने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर संजीव यादव सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Featured News