-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: छठ महापर्व को लेकर डीएम और एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: आगामी छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह मय द्वारा तहसील सेवराई के ग्राम नरवॉ घाट एवं ब्लाक-रेवतीपुर में पो
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आगामी छठ महापर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह मय द्वारा तहसील सेवराई के ग्राम नरवॉ घाट एवं ब्लाक-रेवतीपुर में पोखरे एवं अन्य छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील सेवराई के नरवॉ घाट, पर पहुंचकर घाट की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों का अवलोकन किया। अवलोकन के उपरान्त जिलाधिकारी ने प्रकाश की पूर्ण व्यावस्था, आने जाने वाले रास्तो पर व्यवस्था हेतु बेरिकेटिंग, पर्याप्त मात्रा में नावॅ, प्रशिक्षित गोताखोर के साथ प्रशासन की पर्याप्त मात्रा समस्त घाटो पर ससमय सुनिश्चित किया जाय इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नही होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ पर्व से पूर्व सभी घाटों पर साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, गोताखोर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से पूर्ण करा ली जाएं, ताकि व्रती महिलाओं एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में नावों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोताखोर निर्धारित ड्रेस में मुस्तैद रहें, जिससे किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके। इसके अतिरिक्त महिलाओं की सुविधा एवं निजता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक घाट पर चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा घाटों की नियमित साफ-सफाई के लिए पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए समय से सभी तैयारियां पूर्ण करें। उन्होंने चेतावनी दी कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी, सेवराई, गाजीपुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, भारी मात्रा में पुलिस बल एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
