-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: शारदीय नवरात्र मेले को लेकर डीएम-एसपी सख्त, श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी धाम में शारदीय नवरात्र मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बसही स्थित सैम्फोर्ड पब्लिक
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी धाम में शारदीय नवरात्र मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बसही स्थित सैम्फोर्ड पब्लिक स्कूल में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग की। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी सेवा भाव से ड्यूटी करें और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन उपलब्ध कराएं। मेला क्षेत्र को 10 जोन और 21 सेक्टर में विभाजित कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने ड्यूटी प्वाइंट पर सतर्क रहने और प्रतिस्थानी के आने के बाद ही ड्यूटी छोड़ने के निर्देश दिए। प्रतिदिन सुबह 4 बजे से दोपहर 3 बजे तक वीआईपी दर्शन नहीं कराने तथा निकास द्वार से दर्शन पर रोक की बात भी कही। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा, यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के साथ श्रद्धालुओं से शिष्टाचारपूर्वक व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जाम और अव्यवस्था रोकने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।इसके पूर्व जिलाधिकारी ने विंध्याचल मंदिर परिसर और गंगा घाटों का निरीक्षण कर साफ-सफाई तथा जलस्तरघटने पर सीढ़ियों से मलबा हटाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
