Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर दुधारा पुलिस अलर्ट, महुआरी पोखरा व कठिनइया नदी का निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/10/2026 03:44:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/10/2026 03:44:47 pm
Share:

संक्षेप

 उत्तर प्रदेश: आगामी दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर शांति, सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संतकबीर नगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को श्रीमान थानाध्यक्ष श्री

विस्तार

 उत्तर प्रदेश: आगामी दुर्गा पूजा एवं प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर शांति, सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संतकबीर नगर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। इसी क्रम में आज दिनांक 6 अक्टूबर 2026 को श्रीमान थानाध्यक्ष श्री अमित कुमार कुशवाहा थाना दुधारा  जनपद संतकबीर नगर मय हमराह  चौकी प्रभारी बाघनगर श्री अनिल प्रकाश पाण्डेय व हे0का0  अरुण कुमार प्रजापति, का0 आदर्श श्रीवास्तव , म0आ0 सेजल रावत द्वारा थाना दुधारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख विसर्जन स्थल महुआरी पोखरा तथा कठिनइया नदी का बारीकी से निरीक्षण किया गया। 


विसर्जन के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंधों, भीड़ नियंत्रण, रास्तों की स्थिति और बैरिकेडिंग आदि व्यवस्थाओं को लेकर मौके पर ही आपस में विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और विसर्जन कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके। निरीक्षण में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारी: अमित कुमार कुशवाहा (थानाध्यक्ष, थाना दुधारा, जनपद संतकबीर नगर) अनिल प्रकाश पाण्डेय (चौकी प्रभारी, बाघनगर) हेड कांस्टेबल अरुण कुमार प्रजापति कांस्टेबल आदर्श श्रीवास्तव म0आ0 सेजल रावत दुधारा पुलिस क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार क्षेत्र में सक्रिय है और हर आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे किए जा रहे हैं।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News