Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में कोहरा और ठंड का कहर, जनजीवन प्रभावित

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 16/01/2026 05:22:12 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 16/01/2026 05:22:12 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: कोहरे और ठंड के प्रकोप से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रुक-रुक कर पड़ रही ठंड और घने कोहरे के कारण लोगों को अपने दैनिक कार्यों और आवागमन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: कोहरे और ठंड के प्रकोप से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रुक-रुक कर पड़ रही ठंड और घने कोहरे के कारण लोगों को अपने दैनिक कार्यों और आवागमन में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गाजीपुर के तहसील जखनियां, थाना जंगीपुर और ब्लॉक मनिहारी के अंतर्गत आने वाले गुम्मा, टोडरपुर, धुरेहरा, सरौली उर्फ पहेतिया, त्रिलोकपुर, सहादतपुर, बुजुरगा, बिठौरा, राजेपुर, मिर्जापुर और जंगीपुर जैसे क्षेत्रों से अपने काम पर जाने वाले मजदूर, सरकारी कर्मचारी, स्कूली बच्चे-बच्चियां और बाइक से यात्रा करने वाले लोग विशेष रूप से प्रभावित हैं।उन्हें ठंड और कोहरे के कारण आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड के कारण लोगों के हाथ-पैरों में फुटन महसूस हो रही है, और ठंडी हवा से कई लोगों की आंखों और नाको से पानी गिरने लगा है। इस वजह से बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और पुरुष सभी प्रभावित हो रहे हैं, और वे अपने कार्यों को सुचारू रूप से पूरा नहीं कर पा रहे हैं।