-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: बचत बैंक खातों पर न्यूनतम बैलेंस शुल्क में पूर्ण माफी मांगी गई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: देश के प्रमुख राष्ट्रीयकृत एवं जिले के अग्रणी बैंक, इंडियन बैंक ने ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए तथा ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को अपनाते हुए, बचत बैंक खातों में न्यूनतम बैलेंस पर लागू प्र
विस्तार
उत्तर प्रदेश: देश के प्रमुख राष्ट्रीयकृत एवं जिले के अग्रणी बैंक, इंडियन बैंक ने ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए तथा ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को अपनाते हुए, बचत बैंक खातों में न्यूनतम बैलेंस पर लागू प्रभावी शुल्क को पूर्ण रूप से माफ करने की घोषणा की है। इससे विशेष रूप से उन ग्राहकों को लाभ होगा जो निर्धारित न्यूनतम मासिक औसत बैलेंस बनाए नहीं रख पाते हैं। उक्त जानकारी देते हुए बैंक के अंचल प्रमुख राजेश बडोरिया ने बताया कि वित्तीय समावेशन को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे विशेषकर महिलाओं, किसानों एवं निम्न आय वर्ग के खाताधारकों को सीधा लाभ प्राप्त होगा। यह निर्णय दिनांक 7 जुलाई 2025 से प्रभावी हो गया है। अंचल प्रमुख ने पी एम सूर्य घर योजना के बारे में भी जानकारी देते हुए कहा कि इंडियन बैंक 'पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' के तहत रूफटॉप सोलर लगाने के लिए लोन देता है। 3 किलोवाट तक के लिए ₹2 लाख तक और 3 किलोवाट से 10 किलोवाट तक के लिए ₹6 लाख तक का लोन मिल सकता है जिसमें सरकार द्वारा रुपए 1 लाख 8 हजार की सब्सिडी भी प्रदान की जाती है। बैंक की वेबसाइट पर इस योजना के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।
तेलंगाना: पुलिस ने 3 लुटेरों को किया गिरफ्तार, नकदी और वाहन हुए बरामद
उत्तर प्रदेश: अस्पताल में 48 नए बेड जोड़े गए, अब कुल 140 बेड उपलब्ध
उत्तराखंड: विशेष लोक अदालत को लेकर बैठक, अधिक मामलों के निस्तारण पर दिए जोर
मध्य प्रदेश: हुसैनी अखाड़े के करतबों ने खींचा ध्यान, भाईचारे के साथ हुआ मोहर्रम समाप्त
