Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नोएडा में नकली सिगरेट बनाने और बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; हजारों खाली डिब्बे और पैकिंग मशीनें बरामद

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश:  Published by: Chhatra Pal , उत्तर प्रदेश:  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 16/11/2026 10:45:39 am Share:
  • उत्तर प्रदेश:
  • Published by.: Chhatra Pal ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 16/11/2026 10:45:39 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: असली ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट बेचने वाले गैंग का थाना फेस-2 पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो नकली सिगरेट को नामी कंपनियों की असली डिब्बियों में पैक करके

विस्तार

उत्तर प्रदेश: असली ब्रांड के नाम पर नकली सिगरेट बेचने वाले गैंग का थाना फेस-2 पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो नकली सिगरेट को नामी कंपनियों की असली डिब्बियों में पैक करके बाजार में सप्लाई करते थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खाली सिगरेट की डिब्बियों में तंबाकू भरकर मशीनों की मदद से दोबारा रैप करते थे और फिर इन्हें असली ब्रांड की सिगरेट बताकर छोटे दुकानदारों को बेच देते थे। इस पूरे खेल के जरिए लोगों के साथ धोखाधड़ी कर मुनाफा कमाया जा रहा था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गोल्ड फ्लेक की 3500 और कैप्स्टन की 1440 खाली डिब्बियां, 700 ग्राम खुला तंबाकू, गोल्ड फ्लेक की 128 और कैप्स्टन की 57 सिगरेट, पैकिंग करने वाली तीन मशीनें और सप्लाई में इस्तेमाल की जा रही टोयोटा ग्लैंजा कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप और संदीप उर्फ संजीव उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है। फिलहाल थाना फेस-2 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और ट्रेडमार्क एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News