Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर जीआरपी ने NDPS एक्ट के वारंटी अभियुक्त अमरजीत बिंद को गिरफ्तार, कई आपराधिक मामले दर्ज
 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , Date: 30/12/2025 11:19:39 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Date:
  • 30/12/2025 11:19:39 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सिटी ने NDPS एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सिटी ने NDPS एक्ट के एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दरअसल पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मीनिवास मिश्र के निर्देशन में रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया और ट्रेनों में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी गाजीपुर सिटी की टीम ने यह कार्रवाई की है। पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सविरत्न गौतम के पर्यवेक्षण में जीआरपी थाना गाजीपुर सिटी की टीम ने माननीय न्यायालय ASJ-I गाजीपुर द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के तहत अभियुक्त अमरजीत बिंद को गिरफ्तार किया। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अमरजीत बिंद पुत्र स्वर्गीय टेनी बिंद है, जो थाना कोतवाली क्षेत्र के बरहनीया गांव का निवासी है। अभियुक्त की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, अमरजीत बिंद पर आर्म्स एक्ट, चोरी और NDPS एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। जीआरपी गाजीपुर सिटी थाने में उसके खिलाफ पांच से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि रेलवे क्षेत्र में अपराध और नशे के कारोबार पर कड़ी नजर रखी जा रही है।