Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बेलसर में भव्य तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर गूंजे देशभक्ति के नारे

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Deepak Kaushal (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/08/2026 05:38:30 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Deepak Kaushal (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/08/2026 05:38:30 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ब्लॉक बेलसर मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर किया गया, जो नगरसेन बाबा के स्थान पर पहुं

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ब्लॉक बेलसर मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन कर किया गया, जो नगरसेन बाबा के स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी, ब्लॉक प्रमुख बेलसर राजेंद्र प्रताप सिंह ‘गुड्डू भैया’, ब्लॉक प्रमुख तरबगंज मनोज कुमार पाण्डेय,जिला पंचायत सदस्य विनोद कुमार पाण्डेय, महामंत्री विष्णु प्रताप नारायण सिंह, जिला मंत्री अजय कुमार सिंह, मंडल प्रभारी दीपक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। क्षेत्र के प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं सम्मानित जनता ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। 


कार्यक्रम में हरिश्चंद्र सिंह, गोलू सिंह, रंज़्जन बाबा, राहुल दुबे, श्याम बाबू, असगर अली, घनश्याम सिंह, संग्राम सिंह राणा, संजय सिंह, विनोद सिंह, लल्लू सिंह, दिनेश सिंह, करिया सिंह, शानू, मन्ने चौहान, पिंकू सिंह, रामपाल सिंह, रविंद्र पांडे, अजीत सिंह, महामंत्री कृष्ण चंद्र सिंह, केपी सिंह, देवदत्त तिवारी, जीवनलाल पासवान, विजय दुबे, रामकुमार गुप्ता, पवन कौशल, बृज बिहारी ओझा, अमरेश शुक्ला, ऋषि देव तिवारी, ननकू पासवान, अरविंद मिश्रा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
 


Featured News