-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान में बाइक यात्रा का भव्य स्वागत, लाभार्थियों से संवाद और वृक्षारोपण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी जा रही मोटरसाइकिल यात्रा के मीरजापुर पहुंचने पर जि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर से वाराणसी जा रही मोटरसाइकिल यात्रा के मीरजापुर पहुंचने पर जिले के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यात्रा में शामिल लोगों का जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने माल्यार्पण तथा अंगवस्त्रम भेंटकर स्वागत किया।कलवारी में भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज ने यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। वहीं मड़िहान क्षेत्र के अड़गड़ानंद सक्तेशगढ़ आश्रम में यात्रा के पहुंचने पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने माला-पुष्प एवं अंगवस्त्रम भेंटकर यात्रियों का अभिनंदन किया।इसके अलावा किसान इंटर कॉलेज राजगढ़ के पास तथा शाहगंज में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष के सेवा, समर्पण एवं सुशासन के उपलक्ष्य में निकली दूसरी मोटरसाइकिल टीम का स्वागत किया गया। इस दौरान वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने के साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया गया।यात्रा के शीतला मंदिर मीरजापुर, विंध्याचल एवं पुरजागीर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। यात्रा में शामिल सभी यात्रियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान बाइक यात्रा के माध्यम से संगठनात्मक एकजुटता और सेवा-समर्पण का संदेश दिया गया।
विंध्याचल पहुंचने पर अटल चौक एवं अभिनव होटल में भी यात्रा टीम का स्वागत किया गया। इसके बाद यात्रियों को मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन कराया गया।
इस अवसर पर चेयरमैन सहकारिता जगदीश सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील पटेल सहित पुष्पेंद्र द्विवेदी, विजय शक्ति दूबे, प्रवीण दूबे, भावेश शर्मा तथा बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।108 फीट व्यास की भव्य रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में लगभग 108 फीट व्यास की भव्य रंगोली तैयार की गई। दिनभर यह रंगोली नगरवासियों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।रंगोली को महिला स्वयं सहायता समूहों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से तैयार किया। प्राकृतिक फूलों एवं गुलाल से तैयार इस रंगोली में ‘स्वच्छ मीरजापुर, स्वस्थ मीरजापुर और विकसित भारत’ की थीम को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया।रंगोली के माध्यम से स्वच्छता के साथ-साथ विभिन्न जनकल्याणकारी संदेशों को भी बेहद खूबसूरती से उकेरा गया। कार्यक्रम में जीआईसी के प्राचार्य, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, नगरवासी, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
