-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: सीतापुर के कमेला में बाढ़ पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य शिविर, ABPA बांटेगा निशुल्क दवा और भोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मानवता की सेवा का क्रम जारी है। इसी क्रम में संगठन द्वारा कल दिनांक 8 अक्टूबर को पुराने सीतापुर के कमेला क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य शिविर एवं निशुल्क दवा वितरण के बाद भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मानवता की सेवा का क्रम जारी है। इसी क्रम में संगठन द्वारा कल दिनांक 8 अक्टूबर को पुराने सीतापुर के कमेला क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों के लिए स्वास्थ्य शिविर एवं निशुल्क दवा वितरण के बाद भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। टीम द्वारा घर-घर जाकर बाढ़ पीड़ित परिवारों को पका हुआ भोजन वितरित किया जाएगा। इस सेवा कार्य में भाजपा जिला ओबीसी मोर्चा महामंत्री अशोक राठौर, बाबागंज मेहमूदाबाद से डॉ. अमर, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष मुदस्सर खान, अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला उपाध्यक्ष इलयास गाजी, जिला मीडिया प्रभारी मो. अखलाक, अब्दुल कुद्दूस सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहेंगे। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि बाढ़ के कारण कई परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दवा के साथ-साथ भोजन उपलब्ध कराना इस समय की सबसे बड़ी जरूरत है।
