Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बरेली में बारिश बनी आफत, दो जर्जर मकान गिरे; बड़ा हादसा टला

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju(UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 07/09/2026 03:04:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Raju(UP) ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 07/09/2026 03:04:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली में लगातार हो रही तेज बारिश अब शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली में लगातार हो रही तेज बारिश अब शहरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनती जा रही है। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति है, वहीं बारिश के बीच जर्जर मकानों के गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। सोमवार सुबह शहर में दो जर्जर मकान भरभराकर गिर गए। इनमें एक हादसा सौदागरान इलाके में दरगाह आला हजरत के पास हुआ, जहां करीब 50 साल पुराना दो मंजिला मकान अचानक ढह गया।मकान गिरते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। भवन का मलबा सड़क पर फैल गया, जिससे दरगाह आला हजरत की ओर जाने वाला रास्ता कुछ समय के लिए बाधित रहा। हालांकि राहत की बात यह रही कि मकान पहले ही खाली कराया जा चुका था। हादसे के वक्त भवन के अंदर कोई मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई।

बताया जा रहा है कि करीब 50 गज में बने इस दो मंजिला मकान के निचले हिस्से में सुरमे की दुकान संचालित होती थी, जबकि ऊपरी मंजिल पर लोग रहते थे। भवन काफी समय से जर्जर हालत में था। इसकी स्थिति को देखते हुए कुछ समय पहले ही मकान को खाली करा लिया गया था और दुकान भी बंद थी। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे, जब शहर में तेज बारिश हो रही थी, उसी दौरान अचानक मकान भरभराकर गिर गया। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मलबा सड़क पर फैलने से कुछ देर के लिए आवागमन प्रभावित हुआ।

दरगाह आला हजरत शहर के व्यस्त इलाकों में शामिल है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में जायरीन और स्थानीय लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में व्यस्त क्षेत्र में जर्जर भवन गिरने की घटना ने पुराने और कमजोर मकानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के दौरान शहर में जर्जर भवनों की पहचान कर उनकी सुरक्षा को लेकर प्रशासन को विशेष निगरानी करनी चाहिए। वहीं बरेली के कई निचले इलाकों में जलभराव के कारण भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मकान पहले ही खाली कराया जा चुका था, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। लगातार बारिश को देखते हुए जर्जर भवनों को लेकर सतर्कता बरतना जरूरी माना जा रहा है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: डेकोरेशन की दुकान की आड़ में रखा था 62.3 किलो अवैध पटाखों का जखीरा, पुलिस ने किया बरामद

उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के शिकार युवक के 54,740 रुपये वापस, फरेंदा पुलिस और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: न्यायालय के वारंट पर दो वारंटी गिरफ्तार, परसामलिक पुलिस ने की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: भारी बारिश ने रोकी शादी की रौनक, दूल्हा बारातियों और मेहमानों का करता रहा इंतजार

उत्तर प्रदेश: बहगुल नदी का तेज कटान, सैकड़ों बीघा जमीन नदी में समाई; सुल्तानपुर गांव पर मंडराया खतरा

उत्तर प्रदेश: बरेली में भाखड़ा नदी में कूदा युवक तीसरे दिन भी लापता, तेज बारिश से सर्च अभियान रुका


Featured News