Contact for Advertisement 9650503773


बिहार: झंडा दिवस कोष के लिए एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा नवादा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार  Published by: Dinesh Kumar Gupta , बिहार  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 07/09/2026 01:14:46 pm Share:
  • बिहार
  • Published by.: Dinesh Kumar Gupta ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 07/09/2026 01:14:46 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: नवादा में झंडा दिवस कोष में धन संग्रह के उद्देश्य से 6 सितंबर 2026 को के.एल.एस. कॉलेज, नवादा में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विस्तार

बिहार: नवादा में झंडा दिवस कोष में धन संग्रह के उद्देश्य से 6 सितंबर 2026 को के.एल.एस. कॉलेज, नवादा में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैनिक कल्याण निदेशालय, गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार, पटना के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ अपर समाहर्ता, नवादा श्री मनोज कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मौजूद अतिथियों, अधिकारियों, कलाकारों और आम लोगों ने देश की सुरक्षा, संप्रभुता एवं अखंडता के लिए शहीद हुए वीर जवानों के अदम्य साहस, शौर्य, त्याग और बलिदान को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने देशभक्ति गीत, संगीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश कीं। कलाकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया। वीर जवानों के सम्मान में प्रस्तुत किए गए देशभक्ति कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को भावुक और राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की। लोगों ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैनिकों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भी वीर शहीदों के त्याग और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य झंडा दिवस कोष के लिए धन संग्रह करना और शहीद सैनिकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता की भावना को जन-जन तक पहुंचाना रहा। कार्यक्रम के दौरान लोगों में राष्ट्रप्रेम के साथ-साथ सैनिकों के कल्याण के लिए सहयोग की भावना भी देखने को मिली। उल्लेखनीय है कि सैनिक कल्याण निदेशालय, बिहार की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 7 सितंबर 2026 को रजौली अनुमंडल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। इन आयोजनों के माध्यम से वीर शहीदों के बलिदान को याद करने के साथ झंडा दिवस कोष के लिए धन संग्रह का अभियान भी आगे बढ़ाया जा रहा है।


Featured News