-
☰
No image found.
मध्य प्रदेश: श्रीमती रंभा बाई मालवीय का निधन, अर्जुन नगर मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: देवास के त्रिलोक नगर निवासी स्वर्गीय दरियाव सिंह मालवीय की धर्मपत्नी एवं स्वर्गीय देवीलाल मालवीय और ओमप्रकाश मालवीय की पूजनीय माताजी श्रीमती रंभा बाई मालवीय का 2 सितंबर 2026 को दुखद निधन हो गया।
विस्तार
मध्य प्रदेश: देवास के त्रिलोक नगर निवासी स्वर्गीय दरियाव सिंह मालवीय की धर्मपत्नी एवं स्वर्गीय देवीलाल मालवीय और ओमप्रकाश मालवीय की पूजनीय माताजी श्रीमती रंभा बाई मालवीय का 2 सितंबर 2026 को दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में समाजजन, रिश्तेदार और गणमान्य नागरिक उनके निवास पर पहुंचे और पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर पुष्पचक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। दिवंगत श्रीमती रंभा बाई मालवीय की अंतिम शवयात्रा उनके त्रिलोक नगर स्थित निज निवास से प्रारंभ हुई। अंतिम यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई अर्जुन नगर मुक्तिधाम पहुंची, जहां सनातन धर्म की परंपराओं और धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार संपन्न किया गया। इस दौरान निवास स्थान से लेकर मुक्तिधाम तक श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, समाजजनों और रिश्तेदारों ने नम आंखों से दिवंगत रंभा बाई मालवीय को अंतिम विदाई दी। श्रद्धांजलि देने वालों में वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद राजेंद्र सिंह ठाकुर, आरपी मिश्रा, मनीष जैन, आशीष पंडित, वैभव त्रिपाठी सहित मधुर स्वीट्स देवास के संचालक सुनील मालवीय और देवास नगर के अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल मालवीय परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें। श्रीमती रंभा बाई मालवीय अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन से परिवार, समाज और परिचितों में गहरा शोक व्याप्त है।
उत्तर प्रदेश: न्यायालय के वारंट पर दो वारंटी गिरफ्तार, परसामलिक पुलिस ने की कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: भारी बारिश ने रोकी शादी की रौनक, दूल्हा बारातियों और मेहमानों का करता रहा इंतजार
उत्तर प्रदेश: बहगुल नदी का तेज कटान, सैकड़ों बीघा जमीन नदी में समाई; सुल्तानपुर गांव पर मंडराया खतरा
उत्तर प्रदेश: बरेली में भाखड़ा नदी में कूदा युवक तीसरे दिन भी लापता, तेज बारिश से सर्च अभियान रुका
