Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: पत्नी की हत्या के बाद दाढ़ी बढ़ाकर छिप रहा था आरोपी, डेढ़ साल बाद 25 हजार के इनामी को पुलिस ने दबोचा

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Irshad Ahmad , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 07/09/2026 01:36:31 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Irshad Ahmad ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 07/09/2026 01:36:31 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बस्ती की दुबौलिया थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बस्ती की दुबौलिया थाना पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में करीब डेढ़ साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामिया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी बढ़ा ली थी और अलग-अलग स्थानों पर छिपकर रह रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सोमवार सुबह विशेषरगंज बाजार में साड़पुर की ओर जाने वाले तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार चौहान उर्फ पाड़े (45) पुत्र स्व. साहिबु चौहान, निवासी ग्राम सुबरहा, थाना दुबौलिया के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 9:45 बजे आरोपी के तिराहे पर मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

विवाद के बाद पटिया से किया था हमला

पुलिस के अनुसार 14 जून 2025 की रात राजकुमार का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान उसने लकड़ी की पटिया से पत्नी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका की 18 वर्षीय बेटी सोनाली ने पुलिस को सूचना दी थी। तहरीर के आधार पर दुबौलिया थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

फरारी के दौरान घर की कुर्की की कार्रवाई

वारदात के बाद से आरोपी लगातार पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। न्यायालय ने उसके खिलाफ 28 अक्टूबर 2025 को गैर-जमानती वारंट जारी किया। इसके बाद पुलिस ने 14 जनवरी 2026 को धारा 84 बीएनएसएस और 6 जून 2026 को धारा 85 बीएनएसएस के तहत कुर्की की कार्रवाई भी की। पुलिस ने 11 जून 2026 को आरोपी के खिलाफ मफरूरी में आरोप पत्र न्यायालय भेजा था।

दाढ़ी बढ़ाकर बदल लिया था हुलिया

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने पत्नी पर पटिया से हमला करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि घटना के बाद डर के कारण वह फरार हो गया था। पुलिस से बचने और अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने दाढ़ी बढ़ा ली और अलग-अलग स्थानों पर रहकर पुलिस की नजर से बचता रहा। आरोपी के खिलाफ दुबौलिया थाने में धारा 209 बीएनएस के तहत एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी, व0उ0नि0 अरुण कुमार पांडेय, उ0नि0 अजय कुमार पांडेय, कांस्टेबल संजीव यादव, अभिषेक यादव, हरेन्द्र यादव और चन्द्रपाल सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


Featured News