-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नोएडा में मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 31 फोन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले कथित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: नोएडा थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले कथित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और वारदात में इस्तेमाल हीरो एक्सट्रीम 125 मोटरसाइकिल बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पुष्पेन्द्र (23) और ध्रुव (19) के रूप में हुई है। दोनों गाजियाबाद के कृष्णानगर बागू क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने राह चलते लोगों से मोबाइल फोन छीनने और चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस का दावा है कि मोबाइल मिलने के बाद आरोपी उनके पासवर्ड तोड़कर पेटीएम और फोनपे जैसे डिजिटल भुगतान माध्यमों के जरिए पीड़ितों के बैंक खातों से रकम ट्रांसफर करते थे। वहीं, जब उनके पास बड़ी संख्या में मोबाइल फोन इकट्ठा हो जाते थे तो उन्हें कम कीमत पर राह चलते लोगों को बेच दिया जाता था। एक मामले में खाते से निकले 93,500 रुपये पुलिस के मुताबिक, एक घटना में पीड़ित का सैमसंग मोबाइल फोन छीनने के बाद उससे लिंक बैंक खाते से 93,500 रुपये निकाल लिए गए थे। मामले में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 70 हजार रुपये की रकम डेबिट/फ्रीज कराई। साथ ही पीड़ित का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया। कई मुकदमों का भी पुलिस ने किया जिक्र पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब बरामद किए गए मोबाइल फोन के संबंध में जानकारी जुटा रही है, ताकि उनके वास्तविक मालिकों का पता लगाया जा सके। साथ ही गिरोह के काम करने के तरीके और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को मोबाइल स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। बरामदगी में 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और हीरो एक्सट्रीम 125 मोटरसाइकिल शामिल है।
उत्तर प्रदेश: न्यायालय के वारंट पर दो वारंटी गिरफ्तार, परसामलिक पुलिस ने की कार्रवाई
उत्तर प्रदेश: भारी बारिश ने रोकी शादी की रौनक, दूल्हा बारातियों और मेहमानों का करता रहा इंतजार
उत्तर प्रदेश: बहगुल नदी का तेज कटान, सैकड़ों बीघा जमीन नदी में समाई; सुल्तानपुर गांव पर मंडराया खतरा
उत्तर प्रदेश: बरेली में भाखड़ा नदी में कूदा युवक तीसरे दिन भी लापता, तेज बारिश से सर्च अभियान रुका
