Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: युवा कांग्रेस नेता अयान पठान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, INCR के दतिया जिला अध्यक्ष नियुक्त

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Shyam Singh Rana , मध्य प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 07/09/2026 12:42:13 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Shyam Singh Rana ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 07/09/2026 12:42:13 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: दतिया जिले के इंदरगढ़ नगर के युवा कांग्रेस नेता अयान पठान को इंडियन नेशनल कांग्रेस रिवोल्यूशन ब्रिगेड (INCR) का दतिया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

विस्तार

मध्य प्रदेश: दतिया जिले के इंदरगढ़ नगर के युवा कांग्रेस नेता अयान पठान को इंडियन नेशनल कांग्रेस रिवोल्यूशन ब्रिगेड (INCR) का दतिया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु भाई पटेल ने नियुक्ति पत्र जारी कर अयान पठान को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की जानकारी सामने आने के बाद इंदरगढ़ सहित जिलेभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अयान पठान ने अपनी नियुक्ति का श्रेय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी परिवार के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर, दतिया के पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, विधायक फूल सिंह बरैया, दतिया विधायक महाराज कुंवर घनश्याम सिंह, वरिष्ठ नेता अवधेश नायक और जिला अध्यक्ष अशोक दांगी सहित समस्त कांग्रेस परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। अयान पठान ने कहा कि संगठन की ओर से दी गई जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना और संगठन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

युवाओं को संगठन से जोड़ने पर रहेगा जोर

अयान पठान ने कहा कि युवाओं की संगठन में भागीदारी बढ़ाना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस से जोड़कर उन्हें संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका देने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और भागीदारी से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सकता है। अयान पठान की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इंदरगढ़ सहित दतिया जिले में उनके समर्थकों के बीच नियुक्ति को लेकर उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी के साथ अयान पठान संगठन को जिले में और अधिक सक्रिय बनाने की दिशा में काम करेंगे। नियुक्ति के बाद अब अयान पठान के सामने संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने, युवाओं को जोड़ने और जिले में INCR की गतिविधियों को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी।


Featured News