Contact for Advertisement 9650503773


मध्य प्रदेश: सड़क-पुलिया के अभाव में चारपाई पर बुजुर्ग को नाला पार कराकर अस्पताल ले गए ग्रामीण

- Photo by : SOCIAL MEDIA

मध्य प्रदेश  Published by: Fulchand Malviya , मध्य प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/09/2026 02:41:23 pm Share:
  • मध्य प्रदेश
  • Published by.: Fulchand Malviya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/09/2026 02:41:23 pm
Share:

संक्षेप

मध्य प्रदेश: शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धंदेरा से ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं और प्रशासन के दावों की पोल खोलती एक बेहद कष्टदायक तस्वीर सामने आई है

विस्तार

मध्य प्रदेश: शिवपुरी जिले के अंतर्गत आने वाले कोलारस विधानसभा क्षेत्र के ग्राम धंदेरा से ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं और प्रशासन के दावों की पोल खोलती एक बेहद कष्टदायक तस्वीर सामने आई है गांव में स्वतंत्रता के दशकों बाद भी पक्के सड़क मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है, जिसके कारण ग्रामीणों को हर दिन आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है हाल ही में गांव के पैंसठ वर्षीय बुजुर्ग प्यारेलाल जाटव की अचानक तबीयत बिगड़ गई सड़क और वाहन की सुविधा न होने के कारण परिजनों तथा ग्रामीणों को उन्हें चारपाई पर बैठाकर उफनते नाले को पार कराना पड़ा इसके बाद किसी तरह उन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा सका ग्राम धंदेरा में लंबे समय से पक्के रास्ते और नाले पर पुलिया न होने की गंभीर समस्या बनी हुई है वर्षा ऋतु के दौरान यह स्थिति अत्यंत विकराल हो जाती है क्योंकि गांव को मुख्य मार्ग से जोड़ने वाला कच्चा रास्ता पूरी तरह कीचड़ में बदल जाता है और नाला उफान पर आ जाता है पीड़ित परिवार और स्थानीय निवासियों का कहना है कि गांव में पक्की सड़क और पुलिया निर्माण के लिए शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अनेक बार आवेदन पत्र दिए जा चुके हैं इसके बावजूद अब तक इस समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला गया है और ग्रामीणों को केवल आश्वासन ही प्राप्त हुए हैं। 


गांव में बदहाल रास्तों और प्रशासनिक उपेक्षा पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए सामाजिक संगठन मिशन महाराजा बली सेना के कार्यकर्ताओं ने भी धंदेरा पहुंचकर ग्रामीणों की आवाज को प्रमुखता से उठाया सामाजिक संगठन मिशन महाराजा बली सेना के प्रतिनिधियों ने प्रशासन के व्यवस्था पर सीधे सवाल खड़े करते हुए कहा कि यदि गांव तक एंबुलेंस अथवा अन्य आपातकालीन वाहन पहुंचने के लिए पक्की सड़क ही उपलब्ध नहीं होगी तो गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों वृद्धों और गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी आपात स्थिति में एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती  जिससे मरीजों को समय पर उपचार मिलना अत्यंत कठिन हो जाता है सामाजिक संगठन मिशन महाराजा बली सेना ने ग्राम धंदेरा के समस्त निवासियों ने जिला प्रशासन स्थानीय विधायक तथा क्षेत्रीय सांसद से इस जनसमस्या पर तुरंत ध्यान देने का आग्रह किया है संगठन के कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम धंदेरा में अविलंब पक्के सड़क मार्ग और नाले पर पुलिया का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए ताकि भविष्य में किसी भी ग्रामीण को अपनी जान जोखिम में डालकर अस्पताल न जाना पड़े। 
 


Featured News