Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: सीतापुर में विश्व फार्मासिस्ट दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, भव्य आयोजन की बनी रूपरेखा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yusuf Khan , उत्तर प्रदेश  Edited By: Shubhi Shikha Nayal, Date: 07/09/2026 03:02:35 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Yusuf Khan ,
  • Edited By.: Shubhi Shikha Nayal,
  • Date:
  • 07/09/2026 03:02:35 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सीतापुर में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की सीतापुर शाखा की समीक्षा बैठक शेखर मेडिकल स्टोर, रामपुरवा-रामकोट रोड, सीतापुर में आयोजित की गई। 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सीतापुर में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन की सीतापुर शाखा की समीक्षा बैठक शेखर मेडिकल स्टोर, रामपुरवा-रामकोट रोड, सीतापुर में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 25 सितंबर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस के आयोजन की तैयारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करना रहा। बैठक में जिला कार्यकारिणी, तहसील कार्यकारिणी और ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। सभी ने आगामी कार्यक्रम को बेहतर और भव्य तरीके से आयोजित करने को लेकर अपने-अपने सुझाव रखे। कार्यक्रम का स्थल, मुख्य अतिथि और फार्मासिस्टों की भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष दधीच जी ने कहा कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस की जानकारी अधिक से अधिक फार्मासिस्ट साथियों तक पहुंचाने और उन्हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करने का काम अभी से शुरू किया जाना चाहिए।

वहीं मंडल कोषाध्यक्ष आफताब ने फार्मासिस्टों की एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि सभी को मिलकर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी टीम लगातार पिछले वर्षों से विश्व फार्मासिस्ट दिवस का आयोजन करती आ रही है। जिला अध्यक्ष ऋषि त्रिपाठी ने दवाओं की खरीद और बिक्री में नियमों का सख्ती से पालन किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि दवाओं का क्रय-विक्रय पंजीकृत फार्मासिस्ट की मौजूदगी और नियमों के अनुसार ही होना चाहिए। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अभय कुमार वर्मा, शरद त्रिपाठी, इलियास गाजी, जिला कोषाध्यक्ष शशांक, जिला महामंत्री हिमांशु शुक्ला समेत कपिल पब्लिक हॉस्पिटल के फार्मासिस्ट और संगठन से जुड़े अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान सभी सदस्यों ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ तैयारियां करने पर सहमति जताई।

Related News

उत्तर प्रदेश: डेकोरेशन की दुकान की आड़ में रखा था 62.3 किलो अवैध पटाखों का जखीरा, पुलिस ने किया बरामद

उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी के शिकार युवक के 54,740 रुपये वापस, फरेंदा पुलिस और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: न्यायालय के वारंट पर दो वारंटी गिरफ्तार, परसामलिक पुलिस ने की कार्रवाई

उत्तर प्रदेश: भारी बारिश ने रोकी शादी की रौनक, दूल्हा बारातियों और मेहमानों का करता रहा इंतजार

उत्तर प्रदेश: बहगुल नदी का तेज कटान, सैकड़ों बीघा जमीन नदी में समाई; सुल्तानपुर गांव पर मंडराया खतरा

उत्तर प्रदेश: बरेली में भाखड़ा नदी में कूदा युवक तीसरे दिन भी लापता, तेज बारिश से सर्च अभियान रुका


Featured News