Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के हॉकी खिलाड़ी राजकुमार पाल को मिला अर्जुन अवार्ड, जिले में खुशी की लहर

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/11/2026 01:07:58 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/11/2026 01:07:58 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा  राजकुमार पाल को अर्जुन अवार्ड पुरस्कार प्रदान किया गया, उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, खेल

विस्तार

उत्तर प्रदेश: राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा  राजकुमार पाल को अर्जुन अवार्ड पुरस्कार प्रदान किया गया, उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, खेल भावना एवं निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का सम्मान है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल जनपद एवं प्रदेश, बल्कि सम्पूर्ण देश गौरवान्वित हुआ है, हॉकी के मैदान पर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं भारतीय हॉकी टीम की सफलता में उनके महत्वपूर्ण योगदान ने उन्हें देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनाया है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को खेलों के प्रति समर्पित रहने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगी, जनपद के लिए यह अत्यंत गौरव एवं हर्ष का विषय है कि श्री राजकुमार पाल ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर देश में विशिष्ट पहचान स्थापित की है। यह सम्मान उनके वर्षों के संघर्ष, लगन एवं कठिन परिश्रम का प्रतिफल है। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी श्री देवी प्रसाद एवं समस्त प्रशिक्षको द्वारा श्री राजकुमार पाल की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। आशा है कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हुए देश का गौरव बढ़ाते रहेंगे।

प्रदेश स्तरीय समन्यवय सबजूनियर बालक/बालिकाओ की जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता दिनांक 24-11-2026 से 26-11-2026 को जनपद आगरा में आयोजित की जानी है एवं सीनियर महिला/पुरुषो की जिमनास्टिक्स प्रतियोगिता दिनांक 19-11-2026 व 21-11-2026 को जनपद गोरखपुर में आयोजित की जानी है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में दिनांक 14-11-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जायेगा। इच्छुक खिलाडी अपनी प्रविष्टि दिनांक 14-11-2026 को प्रातः 9.30 बजे तक दे सकते है साथही चयनित खिलाडी वाराणसी मण्डल में 12-11-2026 को डा० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सिगरा में प्रतिभाग करेंगे, खिलाडी अपने साथ में पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा।

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News