-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में हॉकी ट्रायल संपन्न, 10 खिलाड़ियों का चयन; 9 अक्टूबर को कबड्डी ट्रायल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: प्रदेश स्तरीय समन्यवय सबजूनियर बालको की हॉकी प्रतियोगिता दिनांक 12-10-2026 से दिनांक 17-10-2026 को जनपद इटावा में आयोजित की जा रही है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में आज दिनांक 07-10-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया,
विस्तार
उत्तर प्रदेश: प्रदेश स्तरीय समन्यवय सबजूनियर बालको की हॉकी प्रतियोगिता दिनांक 12-10-2026 से दिनांक 17-10-2026 को जनपद इटावा में आयोजित की जा रही है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल जिला खेल कार्यालय गाजीपुर में आज दिनांक 07-10-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया गया, उक्त चयन/ट्रायल्स में 57 बालको ने प्रतिभाग किया, प्रतिभागीय खिलाड़ियो में 10 बेस्ट खिलाडियों का चयन किया गया। चयनित बालक वाराणसी मण्डल में दिनांक 08-10-2026 को डा० भीमराव अम्बेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर, वाराणसी में प्रातः 10.00 बजे तक प्रतिभाग करेंगे । इस अवसर पर बृजेश कुमार हॉकी प्रशिक्षक देवी प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहें, उनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में यह जिला हॉकी खेल के चयन/ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रदेश स्तरीय समन्यवय जूनियर बालिका की कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 15-10-2026 से 17-10-2026 तक जनपद मुरादाबाद में आयोजित की जानी है जिसका जिला स्तरीय चयन/ट्रायल जिला खेल कार्यालय गाजीपुर एवं जिला कबड्डी संघ गाजीपुर के तत्वावधान में दिनांक 09-10-2026 को प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जायेगा। इच्छुक खिलाडी अपनी प्रविष्टि दिनांक 09-10-2026 को प्रातः 9.30 बजे तक दे सकती है साथही चयनित खिलाडी वाराणसी मण्डल में 12-10-2026 को डा० संपूर्णानंद स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स सिगरा में प्रतिभाग करेंगे । खिलाडी अपने साथ में पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र, एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता 20-वर्ष या उससे कम अर्थात जन्म तिथि 01.01.2007 के बाद की हो, वजन- 55 किग्रा० या उससे कम होनी चाहिए।
