-
☰
उत्तर प्रदेश: थाना कासिमाबाद पुलिस ने नाबालिग बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपी को गिरफ्तार किया
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: दिनांक 23 जनवरी 2026 को थाना कासिमाबाद पुलिस टीम ने मु0अ0स0 236/25, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 5J (2), 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: दिनांक 23 जनवरी 2026 को थाना कासिमाबाद पुलिस टीम ने मु0अ0स0 236/25, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 5J (2), 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। संक्षिप्त विवरणः अभियुक्त द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के संबंध में थाना कासिमाबाद पर वादी की तहरीर के आधार पर दिनांक 19.06.2025 को उपरोक्त धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 23.01.2026 को उ०नि० पुष्पेश चंद्र दूबे, चौकी प्रभारी बहादुरगंज, थाना कासिमाबाद द्वारा मय हमराह मुखबिर खास की सूचना पर अम्बेडकर तिराहा, बहादुरगंज से अभियुक्त शुभम जायसवाल उम्र लगभग 22 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
उत्तर प्रदेश: हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन, श्रद्धालुओं ने किया भक्ति प्रदर्शन
हरियाणा: सरकारी विद्यालय में संस्कार शिक्षक रामदत्त को मेहनत और लगन के लिए किया गया सम्मानित
उत्तर प्रदेश: पखना स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय युवक घायल, अस्पताल में हुए भर्ती
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर आपूर्ति में पारदर्शिता और नियंत्रण के लिए करी बैठक
बिहार: प्रस्तावित चीनी मिल के लिए भूमि निरीक्षण, औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन की उम्मीद