Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के 25 हजार पेंशनरों को बड़ी राहत, अब घर बैठे स्मार्टफोन से जमा होगा डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Ramkesh Vishwakarma , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 14/11/2026 01:10:47 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Ramkesh Vishwakarma ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 14/11/2026 01:10:47 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: हजारों पेंशनभोगियों को अब सालाना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वे घर बैठे अपने स्मार्टफोन से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। इसके लिए 01 नवम्बर 202

विस्तार

उत्तर प्रदेश: हजारों पेंशनभोगियों को अब सालाना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए कोषागार और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, वे घर बैठे अपने स्मार्टफोन से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। इसके लिए 01 नवम्बर 2026 से 30 नवम्बर 2026 तक डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 संचालित किया गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह पालीवाल की अध्यक्षता में जनपद के पेंशनर संघ के अध्यक्ष/मंत्रीगण के साथ बैठक हुई। बैठक में पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि पेंशनरों की सहायता के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय में भी एक महीने तक निःशुल्क शिविर लगाया गया है। यहाँ तकनीकी जानकारी न रखने वाले बुजुर्गों को प्रमाणपत्र बनवाने में मदद मिलेगी। कोषागार गाजीपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों और अन्य प्रदेशों से जुड़े करीब 25 हजार पेंशनभोगी हैं। इसके अलावा जनपद में केंद्र सरकार के विभागों, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के भी हजारों पेंशनर हैं। इन सभी को निर्धारित समय पर अपना जीवित होने का प्रमाण देना होता है, ताकि उनकी पेंशन निर्बाध रूप से जारी रहे। शासन के निर्देश पर अधिक से अधिक पेंशनभोगियों का जीवन प्रमाणपत्र डिजिटल माध्यम से जमा कराने पर जोर दिया जा रहा है। व

रिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि गाजीपुर कोषागार से जुड़े सभी पेंशनरों को साल में एक बार अपना जीवित होने का प्रमाण देना अनिवार्य होता है। पेंशनरों की सहूलियत के लिए सरकार के शासनादेश के तहत डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की इस व्यवस्था को लागू किया गया है। पेंशनर्स बैंक, डाकघर एवं जनसेवा केन्द्र के माध्यम से जमा कर सकते हैं डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र। कोषागार में भी दिनांक 01 नवम्बर से 30 नवम्बर तक निःशुल्क शिविर लगाया गया है। पेंशनर्स स्वयं भी स्मार्टफोन के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा कर सकते हैं। ऐसे घर बैठे बना सकते हैं सर्टिफिकेट, प्रक्रिया बेहद आसान पेंशनर या उनके परिवार का कोई भी सदस्य इस सरल तरीके से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बना सकता है। सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से आधार फेस आईडी और जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करें। इसके बाद जीवन प्रमाण ऐप खोलकर आपरेटर के रूप में आधार और मोबाईल नम्बर डालकर ओटीपी से सत्यापित करें। इसके बाद पेंशनर का नाम, पीपीओ नम्बर, बैंक खाता संख्या और पेंशन सैंक्शनिंग अथारिटी का नाम दर्ज करें। मोबाईल का फ्रंट कैमरा आन करें। ऐप स्क्रीन पर दिये गये निर्देश के अनुसार अपनी पलकें झपकाएं। चेहरा पूरी तरह स्कैन होते ही स्क्रीन पर सक्सेसफुल का मैसेज आ जाएगा। प्रमाणीकरण सफल होने के बाद मोबाईल पर जीवन प्रमाण पत्र आईडी का एसएमएस आ जाएगा, जिसे सीधे पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है।

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News