Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: इटावा-बरेली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, छुट्टी पर घर आए सैनिक की मौत, 8 लोग गंभीर घायल

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/11/2026 10:05:35 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amar Deep ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/11/2026 10:05:35 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर राजेपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गढ़िया गांव के पास सोमवार रात करीब आठ बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारात लेकर जा रही एक एक्सयूवी कार और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में हिमाचल में तैनात सैनिक की मौत इस दर्दनाक हादसे में कार सवार सैनिक विश्वनाथ की मौत हो गई, जबकि दूल्हे के भाई समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सैनिक विश्वनाथ हिमाचल प्रदेश

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में इटावा-बरेली हाईवे पर राजेपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गढ़िया गांव के पास सोमवार रात करीब आठ बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बारात लेकर जा रही एक एक्सयूवी कार और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में हिमाचल में तैनात सैनिक की मौत इस दर्दनाक हादसे में कार सवार सैनिक विश्वनाथ की मौत हो गई, जबकि दूल्हे के भाई समेत 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सैनिक विश्वनाथ हिमाचल प्रदेश में तैनात थे और एक महीने पहले ही छुट्टी पर घर आए थे। मंगलवार को उन्हें वापस ड्यूटी पर लौटना था, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद घटना घट गई। उनके परिवार में पत्नी पूजा और एक बेटी है। बारात लेकर जा रहे थे सभी लो जानकारी के मुताबिक, कमालगंज थाना क्षेत्र के देवरान गढ़िया गांव से प्रदीप पाल की बारात सोमवार को हरदोई जिले के हसनापुर जा रही थी। कार में दूल्हे के सैनिक भाई रितिक समेत नौ लोग सवार थे। पुलिस ने सभी घायलों को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। विधायक ने जाना घायलों का हाल हादसे की सूचना मिलने पर भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर भी लोहिया अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि घायलों को तिर्वा मेडिकल कॉलेज के बजाय किसी हायर सेंटर भेजा जाए। राजेपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News