-
☰
उत्तर प्रदेश: गाज़ीपुर के करंडा ब्लॉक में कोटेदारों की बैठक, महिला स्वयं सहायता समूह गठन और शासन आदेशों के पालन पर जोर
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: स्थानीय करंडा ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में कोटेदारों की एक आवश्यक बैठक खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह के नेतृत्व में किया गया|इस अवसर पर कोटेदारों को सम्बोधित करती हुई सुवेदिता सिंह ने कहा
विस्तार
उत्तर प्रदेश: स्थानीय करंडा ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में कोटेदारों की एक आवश्यक बैठक खंड विकास अधिकारी सुवेदिता सिंह के नेतृत्व में किया गया|इस अवसर पर कोटेदारों को सम्बोधित करती हुई सुवेदिता सिंह ने कहा कि सभी कोटेदार अपनी ग्राम सभा से सम्बंधित स्वयं सहायता समूह,समस्त पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्डधरकों की महिला सदस्यों द्वारा समूहों का गठन करने में सहयोग करें|सभी कार्डधारकों का संबंधित ग्राम सभाओं के 20-20 महिलाओं के समूहों का गठन करवाने में सहयोग करें|उन्होंने सख्त आदेश देते हुए कहा कि हम सभी को शासन के आदेशों का अक्षरसःपालन करना है। शासन के आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित को उचित कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा|इस अवसर पर एडियो ग्राम विकास अधिकारी जैनेंद्र कुमार सिंह ने कोटेदारों की जिम्मेदारी एवं उनके अधिकार एवं कर्तव्यों पर भी चर्चा किया|उन्होंने कहा कि गांव के विकास के लिए महिला स्वयं सहायता समूह का गठन आवश्यक है|इसके साथ ही गांव सभा के कार्डधारकों की समस्याओं का अपने स्तर से समाधान करें या संबंधित अधिकारी तक पहुंचाएं|गाँवों में महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन बहुत जरुरी है।
यह आप सभी कोटेदार बन्धुओं की जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में मनोज यादव-ग्राम पंचायत अधिकारी ने आए हुए सभी कोटेदारों को शासन की गाइड लाइन पढ़कर सुनाया|इस अवसर पर पारसनाथ सिंह यादव-ब्लॉक अध्यक्ष कोटेदार संघ करंडा,सत्येंद्र सिंह,रामायन सिंह,गोलू राय,सोभनाथ,राजू खां,कृष्ण अवतार गुप्ता,चंद्रिका प्रसाद,दूधनाथ यादव,राजेश सिंह यादव,राजेश कुमार,राजकुमार,बलवंत,मनोज, सर्वदेव यादव,धर्मदेव यादव,मिथुन कुमार,मोहम्मद खालिद,सुमित्रा देवी,आशा देवी,आनंद कुमार यादव,धीरेंद्र कुमार, श्यामनारायन यादव,संदीप यादव,रोशन सिंह,तथा राजकुमार यादव इत्यादि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: गुगई गांव में परचून दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
बिहार: विकास कुमार बने नवादा में RLJP के नए जिला अध्यक्ष
बिहार: गढ़वे बाबा के 48वें वार्षिकोत्सव पर भव्य दुगोला और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: हनुमान जयंती पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य महोत्सव किया गया आयोजित
उत्तराखंड: विद्यालय में हनुमान जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई