Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: दिल्ली की नाबालिग लुधियाना से सकुशल बरामद, संयुक्त कार्रवाई सफल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Pushpender Singh Negi , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal, Date: 08/04/2026 11:03:25 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pushpender Singh Negi ,
  • Edited By.: Kunal,
  • Date:
  • 08/04/2026 11:03:25 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: विश्व हिंदू महासंघ दिल्ली प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री संतोष मिश्रा जी ने बताया कि दिल्ली के ओखला फेज-1 क्षेत्र से लापता हुई 16.9 वर्ष की नाबालिग लड़की को लुधियाना से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विश्व हिंदू महासंघ दिल्ली प्रदेश के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री संतोष मिश्रा जी ने बताया कि दिल्ली के ओखला फेज-1 क्षेत्र से लापता हुई 16.9 वर्ष की नाबालिग लड़की को लुधियाना से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। यह सफल कार्रवाई मिशन मुक्ति फाउंडेशन, विश्व हिंदू महासंघ और लुधियाना पुलिस के संयुक्त प्रयासों से संभव हो पाई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लड़की दिनांक 13 मार्च 2026 से लापता थी। परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन के बाद मामला ओखला इंडस्ट्रियल एरिया थाना में दर्ज कराया गया। 

जांच के दौरान पता चला कि एक युवक लड़की को बहला-फुसलाकर लुधियाना ले गया था, जहां वह उसे इंडस्ट्रियल एरिया में अपने साथ रख रहा था। घटना की जानकारी मिलते ही लड़की के परिजनों ने मिशन मुक्ति फाउंडेशन और विश्व हिंदू महासंघ से संपर्क किया। इसके बाद मिशन मुक्ति फाउंडेशन के प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह और विश्व हिंदू महासंघ के प्रतिनिधि बलराम झा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लड़की के माता-पिता के साथ लुधियाना के लिए रवाना हुए। लुधियाना पहुंचकर स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित किया गया और एक संयुक्त टीम बनाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। 

टीम की तत्परता और समन्वित प्रयासों के चलते नाबालिग लड़की को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। लड़की के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस व सामाजिक संगठनों का आभार व्यक्त किया। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह साबित किया है कि यदि समाज और प्रशासन मिलकर कार्य करें, तो ऐसे संवेदनशील मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई संभव है। यह घटना समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश भी देती है कि जागरूकता, सहयोग और समय पर उठाए गए कदम किसी भी बड़ी अनहोनी को टाल सकते हैं।