-
☰
उत्तर प्रदेश: मीरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की बाइक व पार्ट्स बरामद
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो शातिर ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और प्लैटिना बाइक के पार्ट्स बरामद हुए हैं।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो शातिर ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की एक हीरो होंडा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और प्लैटिना बाइक के पार्ट्स बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। मामले में दो अन्य वांछित अभियुक्तों की तलाश जारी है पुलिस के अनुसार, 28-29 दिसंबर की रात उपनिरीक्षक सूरजपाल सिंह अपनी टीम के साथ नंदगांव रोड पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में दो युवकों को रोका गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चोरी की स्प्लेंडर बाइक और प्लैटिना बाइक के कटे हुए पार्ट्स मिले आरोपियों की पहचान जोएब पुत्र गुड्डू (निवासी रईया नगला) और धर्मेंद्र पुत्र झुंडे लाल (निवासी बहादुरपुर, कोतवाली मीरगंज) के रूप में हुई।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि स्प्लेंडर बाइक उन्होंने मीरगंज निवासी सूरज नामक व्यक्ति से खरीदी थी। यह बाइक 24 दिसंबर को उधम सिंह नगर के रुद्रपुर से चोरी की गई थी। बरामद प्लैटिना बाइक के पार्ट्स के संबंध में उन्होंने खुलासा किया कि यह बाइक अपने दोस्त आरिश पुत्र सदाकत (निवासी रईया नगला) के साथ मिलकर रामपुर के थाना मिलक क्षेत्र के गांव कूप से चुराई थी।
थाना प्रभारी संजय तोमर ने जानकारी दी कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की गई है और उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस मामले में शामिल दो अन्य वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
उत्तर प्रदेश: गुगई गांव में परचून दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
बिहार: विकास कुमार बने नवादा में RLJP के नए जिला अध्यक्ष
बिहार: गढ़वे बाबा के 48वें वार्षिकोत्सव पर भव्य दुगोला और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ आयोजित
उत्तर प्रदेश: हनुमान जयंती पर पंचमुखी हनुमान मंदिर में भव्य महोत्सव किया गया आयोजित
उत्तराखंड: विद्यालय में हनुमान जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई