Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल भीड़ में बिछड़ी 4 साल की बच्ची को सुरक्षित परिवार से मिलाया

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Raju , Date: 30/12/2025 10:53:38 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Raju ,
  • Date:
  • 30/12/2025 10:53:38 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना पुलिस ने सोमवार को भीड़भाड़ वाले इलाके में अपने परिजनों से बिछड़ी एक 4 वर्षीय बच्ची को सुरक्षित खोज निकाला। कुछ ही समय में उसे उसके परिवार से मिला दिया सोमवार को मो

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरगंज थाना पुलिस ने सोमवार को भीड़भाड़ वाले इलाके में अपने परिजनों से बिछड़ी एक 4 वर्षीय बच्ची को सुरक्षित खोज निकाला। कुछ ही समय में उसे उसके परिवार से मिला दिया सोमवार को मोहल्ला खानपुरा निवासी अमन की 4 वर्षीय पुत्री मुस्कान अपने पिता के साथ कस्बा मीरगंज आई थी। डाकघर चौराहे के पास भारी भीड़ के कारण वह अपने पिता से बिछड़ गई। बच्ची घबराई हुई अवस्था में चौराहे पर मिली और अपनी कम उम्र के कारण अपना सही पता बताने में असमर्थ थी
ड्यूटी पर तैनात 'मिशन शक्ति' टीम की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक रेनू रानी और महिला हेड कांस्टेबल सीमा यादव की नजर बच्ची पर पड़ी। 

उन्होंने तुरंत बच्ची को अपनी सुरक्षा में लिया। पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए बच्ची को शांत कराया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की काफी मशक्कत के बाद टीम बच्ची की माता असना परवीन तक पहुँचने में सफल रही। मासूम मुस्कान को उसकी मां को सौंपे जाने पर परिजनों की आँखों में खुशी के आँसू आ गए। पुलिस की इस त्वरित और मानवीय कार्रवाई की पूरे कस्बे में सराहना हो रही है। परिजनों ने 'मिशन शक्ति' टीम की प्रभारी रेनू रानी और सीमा यादव का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की प्रशंसा की।