Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में विधायक रत्नाकर मिश्र ने किया विंध्य महोत्सव का शुभारंभ, विकास प्रदर्शनी का भी उद्घाटन

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 12/10/2026 10:45:55 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 12/10/2026 10:45:55 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर विंध्याचल मां हम विंध्यवासिनी देवी के पावन धाम विंध्याचल स्थित रोडवेज परिसर में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित ‘विंध्य महोत्सव’ का नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर विंध्याचल मां हम विंध्यवासिनी देवी के पावन धाम विंध्याचल स्थित रोडवेज परिसर में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित ‘विंध्य महोत्सव’ का नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मां विंध्यवासिनी देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। साथ ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, लखनऊ एवं मीरजापुर की ओर से लगाई गई विकास प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन राज कुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनोद कुमार सिंह, जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय तथा प्रभारी पर्यटन एवं डिप्टी कलेक्टर जूही प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

विंध्य महोत्सव में मुंबई, जालंधर (पंजाब), प्रयागराज और स्थानीय कलाकारों ने अपनी आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरते हुए उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया।वहीं, विकास प्रदर्शनी के माध्यम से शासन की विभिन्न विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों को प्रदर्शित किया गया। महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य विंध्य क्षेत्र की धार्मिक, सांस्कृतिक और लोककलाओं को प्रोत्साहित करने के साथ क्षेत्र की समृद्ध विरासत को जन-जन तक पहुंचाना है।कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने विंध्य महोत्सव को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया।

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News