-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: नैनीताल हाईवे पर खड़े डंपर में घुसी बाइक, दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: थाना देवरनियां क्षेत्र में बुधवार शाम नैनीताल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा हाईवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से बाइक घुसने से हुआ सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: थाना देवरनियां क्षेत्र में बुधवार शाम नैनीताल हाईवे पर एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा हाईवे किनारे खड़े डंपर में पीछे से बाइक घुसने से हुआ सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने बताया थाना आंवला क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी 28 वर्षीय डालचंद पुत्र नन्हेलाल और साथ में थाना दातागंज क्षेत्र के गांव गोटिया निवासी 25 वर्षीय ओमेंद्र पुत्र रामनाथ साथ में उसका भाई 22 वर्षीय राजकुमार तीनों लोग एक मोटरसाइकिल से किच्छा काम के लिए जा रहे थे । तीनों लोग किच्छा में सीमेंट की ईंटे बनाने का काम करते है। तीनों मोटरसाइकिल से जा रहे थे नैनीताल हाईवे पर थाना देवरनिया क्षेत्र में कटहरा ढाल के पास सड़क किनारे खड़े डंपर में पीछे से तीनों घुस गए डालचंद , ओमेंद्र और राजकुमार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया । मौत की सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया , सुबह पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा।
