-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में 12 दिसंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, अधिक से अधिक वादों के निस्तारण की तैयारी
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, गाजीपुर, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद व ग्राम न्यायालय जखनियां व जमानियां के
विस्तार
उत्तर प्रदेश: माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ से प्राप्त निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, गाजीपुर, वाह्य न्यायालय सैदपुर एवं मुहम्मदाबाद व ग्राम न्यायालय जखनियां व जमानियां के साथ-साथ अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में दिनांक 12.12.2026 को किया जाएगा। बलराम दास, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के द्वारा अवगत कराया गया कि पूर्व की भांति माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निर्देशित प्रकरण यथा उत्तराधिकार प्रमाण पत्र संबंधी, छोटे व लघु दाण्डिक वाद, पारिवारिक वाद, धारा-138 एन.आई.एक्ट, स्टाम्प वाद/पंजीयन वाद, मोटर अधिनियम वाद, चकबंदी वाद, श्रम वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, वाट-माप प्रचलन अधिनियम वाद, कराधान प्रकरण, बिजली चोरी के वाद, सुलह समझौता एवं मध्यस्थता के माध्यम से वैवाहिक विवाद को परिपक्व कराकर आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में पूर्व की तुलना में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण कर, आमजन को लाभान्वित करते हुए, राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। उक्त के अनुपालन में आज एक आवश्यक बैठक जनपद न्यायालय गाजीपुर के दसकक्षीय सभागार में पूर्वांहन 11ः30 बजे आयोजित की गयी। जिसमें पराविधिक स्वयं सेवकगण उपस्थित आये। बैठक में दिनांक 12.12.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत, राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0, विशेष लोक अदालत एन0आई0 एक्ट-138 व लघु आपराधिक वादों Petty Offences के निस्तारण के सम्बन्ध में जनहित में प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया व यू-ट्यूब के माध्यम से करने के लिए विशेष रूप से चर्चा की गई।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
