Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: नाले किनारे किचड़ में मिली नवजात बच्ची, ग्रामीणों की तत्परता से बची जान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/10/2026 01:13:08 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/10/2026 01:13:08 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकरा कलां में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को नाले के किनारे किचड़ में एक नवजात शिशु पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल प्रशासनिक मदद उपलब्ध कराई गई,

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकरा कलां में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को नाले के किनारे किचड़ में एक नवजात शिशु पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल प्रशासनिक मदद उपलब्ध कराई गई, जिससे नवजात की जान बचाई जा सकी।ग्राम प्रधान के अनुसार, सुबह सूचना मिली कि नाले के किनारे किचड़ में एक नवजात बच्ची जीवित अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही उन्होंने चाइल्ड केयर लाइन के हेड एवं अपने मित्र अरुण मिश्रा से तत्काल संपर्क कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने नवजात को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी तथा चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

सूचना मिलते ही 112 पुलिस सेवा के दीवान राहुल तिवारी तथा एम्बुलेंस कर्मी राजेंद्र पटेल भी समय से मौके पर पहुंचे और नवजात को सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने में सहयोग किया।ग्रामीणों ने भी मानवता की मिसाल पेश करते हुए नवजात बच्ची को किचड़ और पानी से बाहर निकाला तथा उसे सुरक्षित रखने के साथ स्नेह और देखभाल प्रदान की। इस दौरान रविकांत बिंद, ओमप्रकाश यादव सहित गांव की माताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।ग्राम प्रधान ने नवजात की जान बचाने में सहयोग करने वाले ग्रामीणों, पुलिसकर्मियों, एम्बुलेंस कर्मी और चाइल्ड केयर लाइन की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।वहीं, नवजात को इस तरह असहाय अवस्था में छोड़ने की घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम प्रधान ने कहा कि नवजात को किचड़ में छोड़ देना बेहद अमानवीय और निंदनीय कृत्य है। घटना की जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News