-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: बरेली नवविवाहिता का शव सोमवार रात फंदे पर लटका मिला मायके वालों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची लेकिन घर पर कोई नहीं मिला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच शुरू करदी है.
विस्तार
उत्तर प्रदेश: बरेली नवविवाहिता का शव सोमवार रात फंदे पर लटका मिला मायके वालों ने गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची लेकिन घर पर कोई नहीं मिला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मामले की जांच शुरू करदी है. मृतका का पिता सफरुद्दीन ने बताया कि बेटी ने मां से दोपहर में फोन पर बात की थी तब सब ठीक था शाम करीब 5:00 बजे पड़ोसियों ने बेटी की मौत की सूचना दी पिता ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सूचना सीबीगंज पुलिस को दी.
बदायूं के दातागंज के गांव देवनी निवासी सफरुद्दीन की बेटी 22 वर्षीय सोनम का निकाह बीते वर्ष नवंबर में सीबीगंज के सनौआ रोड बिधौलिया निवासी शाहिद के साथ हुआ था सोमवार शाम ग्रामीणों ने मायके पक्ष को फंदे पर बेटी का शव लटकने की सूचना दी रात में मायके वाले घर पहुंचे तो शव नीचे रखा था. ससुराल का कोई व्यक्ति घर पर मौजूद नहीं था उन्होंने पुलिस को सूचना दी फॉरेंसिक टीम के साथ इंस्पेक्टर सीबीगंज अभिषेक कुमार पुलिस कर्मियों समिति मौके पर पहुंचे फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
इंस्पेक्टर सीबीगंज अभिषेक कुमार के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है मौत की वजह पोस्टमार्टम से पता चलेगी ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
उत्तर प्रदेश: जनसुनवाई में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
राजस्थान: बच्चों के लिए 15 दिवसीय निःशुल्क शतरंज प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन
उत्तर प्रदेश: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर विचार गोष्ठी व वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह किया आयोजित
उत्तर प्रदेश: महिंद्रा जेनुइन पार्ट्स शोरूम का हुआ भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेंगी बेहतर सेवाएं
राजस्थान: वर्षा जल संरक्षण और प्राकृतिक खेती पर तीन दिवसीय कृषक प्रशिक्षण हुई आयोजित
