-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश, थाना स्तर पर समाधान पर जोर
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए और फरियादियों को समय से उचित समाधान मिलना चाहिए। थाने स्तर पर हो शिकायतों का समाधान एसपी ने थाना स्तर पर ही शिकायतों के प्रभावी समाधान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामान्य शिकायतों के समाधान के लिए लोगों को अनावश्यक रूप से पुलिस कार्यालय तक न आना पड़े। इसके लिए थाना स्तर पर शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की नियमित निगरानी करने और निस्तारण की गुणवत्ता पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। पुलिस के अनुसार, जनशिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए थाना स्तर से लेकर पुलिस कार्यालय तक शिकायत निस्तारण की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जा रहा है।
