-
☰
उत्तर प्रदेश: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर छात्राओं से संवाद कार्यक्रम आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘छात्राओं से संवाद’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद गाजीपुर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘छात्राओं से संवाद’ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन गाजीपुर के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. बबीता सिंह चौहान मा0 अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश उपस्थिति रहीं। उनके साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर अनिता कुमारी ने की। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी एवं महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आयोग की मा0अध्यक्ष द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं के साथ संवाद स्थापित करना रहा। इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सशक्त बनाने, उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें शिक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना था। मा0 अध्यक्ष ने छात्राओं से निडर, जागरूक और निर्भीक रहने के साथ-साथ आत्मबल,स्वतंत्रता और समानता के विविध पहलुओं पर बातचीत की। उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि वह कभी भी अपनी या अपने परिवार या मोहल्ले की महिलाओं से संबंधी किसी भी समस्या पर उनसे बात कर सकती हैं, उनका सहयोग ले सकती हैं। संवाद के क्रम में छात्राओं ने महिलाओं की सुरक्षा, एसिड अटैक संबंधी कानून और सतर्कता, बाल विवाह की समस्या, दूर दराज के इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग और कैमरे की निगरानी, जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर प्रश्न भी पूछे जिनका यथोचित उत्तर मा0 अध्यक्ष के द्वारा दिया गया। शाइस्ता परवीन, आकांक्षा सिंह, काजल , समायला नाज, आदि छात्राओं ने महिला आयोग की अध्यक्ष से अपनी जिज्ञासाओं का समाधान पाया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन करते हुए लेफ्टिनेंट डॉ.शशिकला जायसवाल ने महिला आयोग की भूमिका उसके दायित्व और उसकी महत्ता से छात्राओं को परिचित कराया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी ने अतिथियों का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में डॉ रामनाथ केसरवानी, डॉ निरंजन कुमार यादव, डॉ सारिका सिंह डॉ. शिखा सिंह, डॉ संगीता, महिला थाना प्रभारी नीतू के साथ महिला पुलिस, जिला प्रोबेशन कार्यालय के कर्मचारी, महाविद्यालय की एनसीसी ,राष्ट्रीय सेवा योजना और रेंजर की छात्राएं उपस्थिति रहीं।
उत्तर प्रदेश: पत्रकार पर दबंगों का हमला, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश: ‘ब्रेन डेड’ घोषित महिला की एंबुलेंस के झटके से लौटी सांसें, 8 दिन बाद हुई स्वस्थ
उत्तर प्रदेश: अवैध अतिक्रमण तोड़कर 28 लाख की सीसी रोड निर्माण की राह की गई साफ
उत्तर प्रदेश: नोएडा सेक्टर-4 फैक्ट्री आग में घायल हुए लोगों का जिलाधिकारी ने लिया हालचाल