-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: पीएम मोदी 25 अक्टूबर को करेंगे काशी का दौरा, 30 हजार युवाओं से करेंगे संवाद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को काशी आएंगे। वह नमो घाट जाकर एयर शो देखने के पश्चात जेन- जी से संवाद करेंगे। इसके लिए विश्व हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू ) अथवा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मे कार्यक्रम के लि
विस्तार
उत्तर प्रदेश: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को काशी आएंगे। वह नमो घाट जाकर एयर शो देखने के पश्चात जेन- जी से संवाद करेंगे। इसके लिए विश्व हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू ) अथवा संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय मे कार्यक्रम के लिए व्यवस्था की जा रही है। जेन- जी संवाद में 18 से 25 साल के करीब 30 हजार युवा हिस्सा लेंगे। सब जींस और टीशर्ट पहनकर आएंगे। भाजपा नेताओं के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर की सुबह ही काशी पहुंच जाएंगे। वह नमो घट जाएंगे जहां राफेल सहित 30 फाइटर जेट करतब दिखाएंगे। बाबतपुर एयरपोर्ट और प्रयागराज से उड़ान भरेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल, सीडीएस, तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद रहेंगे। इसकी तैयारी मे भाजपा की क्षेत्रीय, जिला और महानगर इकाई जुट गई है। काशी में एयर शो 22,24 और 25 अक्टूबर को होना है। प्रधानमंत्री अंतिम दिन एयर शो देखेंगे।
