Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में छठ पूजा की तैयारियां पूरी, फूलों और गुब्बारों से सजा पांचाल घाट; 60 परिवार करेंगे सूर्य उपासना

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Amar Deep , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 16/11/2026 10:13:33 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Amar Deep ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 16/11/2026 10:13:33 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में छठ पूजा की भव्य तैयारियां पूरी, गुब्बारों और फूलों से सजा पांचाल घाट… गंगा किनारे बन रहीं पूजा की बेदियां, 60 परिवार करेंगे सूर्य उपासना! 

विस्तार

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद में छठ पूजा की भव्य तैयारियां पूरी, गुब्बारों और फूलों से सजा पांचाल घाट… गंगा किनारे बन रहीं पूजा की बेदियां, 60 परिवार करेंगे सूर्य उपासना!  लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर पांचाल घाट पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। गंगा किनारे छठ मैया की पूजा के लिए बेदियां बनाई जा रही हैं। वहीं पूरे घाट को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों की मालाओं और आकर्षक सजावट से सजाया गया है। घाट पर छठ मैया के भजन गूंज रहे हैं और श्रद्धालुओं में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। विवार को छठ पूजा के पहले दिन व्रती महिलाएं अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगी। इसके बाद सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के कठिन निर्जला व्रत का पारण किया जाएगा।


छह जिलों से पहुंचेंगे श्रद्धालु पूर्वांचल विकास समिति की ओर से कई वर्षों से पांचाल घाट पर छठ पूजा का आयोजन कराया जा रहा है। इस बार भी फर्रुखाबाद के साथ कासगंज, एटा, इटावा, मैनपुरी और कन्नौज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। आयोजन में करीब 60 परिवारों के शामिल होने और 500 से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। घाट पर पूजा की बेदियां बनाने के साथ साफ-सफाई और रंग-रोगन का काम कराया गया है। प्रवेश द्वार को फूलों की मालाओं और बैनर से सजाया गया है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और पुलिस तैनात श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए गंगा घाट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से निगरानी की व्यवस्था की गई है। गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए गंगा किनारे बैरिकेडिंग भी कराई गई है। घाट पर सावधानी बरतने के लिए होर्डिंग लगाए गए हैं। यहां पानी की गहराई करीब 10 फीट तक बताई गई है।

36 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं महिलाएं गोरखपुर निवासी मृदुला सिंह ने बताया कि छठ मैया के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। मनोकामना पूरी होने और परिवार की खुशहाली के लिए महिलाएं यह कठिन व्रत रखती हैं। इसमें करीब 36 घंटे तक बिना अन्न और जल ग्रहण किए व्रत रखा जाता है। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत पूरा होता है।
वहीं देवरिया निवासी जय नारायण सिंह भी पांचाल घाट पर पूजा की बेदी बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से शहर के पांचाल घाट पर छठ पर्व मना रहे हैं और छठ मैया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।

32 साल से आयोजन से जुड़े हैं संयोजक छठ पूजा समिति के संयोजक डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि वह पिछले 32 वर्षों से छठ पूजा के आयोजन में सहभागी हैं। इस बार भी घाट पर सजावट और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। दोपहर करीब 3 बजे से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू होगा और देर शाम तक पूजा का कार्यक्रम चलेगा।  आस्था, विश्वास और परंपरा का अद्भुत संगम! पांचाल घाट पर गंगा किनारे छठ मैया की आराधना के लिए तैयारियां पूरी हो रही हैं। अब श्रद्धालुओं को डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के पावन क्षणों का इंतजार है। छठी मैया सभी व्रती महिलाओं की मनोकामनाएं पूर्ण करें और सभी परिवारों में सुख-समृद्धि बनाए रखें।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News