-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: राजीव बंसल बने सावित्री देवी लक्ष्मी चंद सरस्वती विद्या मंदिर के प्रबंधक, समाजसेवियों ने दी शुभकामनाएं
- Photo by : SOCIAL MEDIA
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खुर्जा के श्री राजीव बंसल जी, बने प्रबंधक,श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद सरस्वती विद्या मंदिर (सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंक्शन मार्ग, खुर्जा) प्रबंधक नियुक्त किए जाने पर चारों
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खुर्जा के श्री राजीव बंसल जी, बने प्रबंधक,श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद सरस्वती विद्या मंदिर (सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंक्शन मार्ग, खुर्जा) प्रबंधक नियुक्त किए जाने पर चारों ओर हर्ष की लहर है। शुभकामना देने वालों की होड़ लगी हुई है। इस अवसर पर पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के जिला अध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वाले एवं वरिष्ठ समाजसेवी एडवोकेट नवीन कुमार गुप्ता जी ने भी दूरदर्शी, सरल स्वभाव के धनी एवं सबके सुख-दुख में साथ देने वाले महान शिल्पकार, कुशल प्रबंधन के धनी श्री राजीव बंसल जी को उनके निवास पर पहुंचकर आशीर्वाद दिया।
निश्चित ही आपकी कार्यकुशलता, अनुभव, समर्पण एवं नेतृत्व की क्षमता से विद्यालय शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। इस नव निर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी में अध्यक्ष राकेश कुमार बंसल सर्राफ, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष वीरेश शर्मा, उप प्रबंधक अजीत मित्तल रहे। इस अवसर पर राधेश्याम गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, जयप्रकाश अग्रवाल, मंजू लता गौतम और रामकिशन बंसल आदि सदस्य रहे। यह चुनाव डॉक्टर ओ. पी. पचौरी की अध्यक्षता में तथा चुनाव पर्यवेक्षक सोरन सिंह तथा निर्वाचन अधिकारी बाबू वार्ष्णेय की देखरेख में शांति पूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त
उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक
