Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश:  भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री राम कुमार विश्वकर्मा का मीरजापुर में जोरदार स्वागत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 07/10/2026 01:18:57 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Suraj Maurya ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 07/10/2026 01:18:57 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री राम कुमार विश्वकर्मा के प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम बार मीरजापुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शास्त्री ब्रिज पर उनका जोरदार स्वागत किया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: जनपद मीरजापुर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री राम कुमार विश्वकर्मा के प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रथम बार मीरजापुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने शास्त्री ब्रिज पर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन करते हुए जोरदार नारेबाजी की। राम कुमार विश्वकर्मा के मीरजापुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उनका स्वागत किया और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके प्रदेश मंत्री बनने से जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।

स्वागत से अभिभूत राम कुमार विश्वकर्मा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा पिछड़ा वर्ग के लोगों को पार्टी की विचारधारा एवं केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करने तथा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी सक्रियता एवं समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका से संगठन को और मजबूती मिलेगी।स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने राम कुमार विश्वकर्मा को प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर खुशी जताते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Related News

उत्तर प्रदेश: महिला सम्मान के मुद्दे पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस के खिलाफ जताया विरोध

झारखंड: बारिश से दो आदिवासी परिवारों के खपरैल मकान गिरे, सरकारी सहायता नहीं मिलने का लगा आरोप

उत्तर प्रदेश: सेक्टर P-3 में सेवा की मिसाल, वॉटर कूलर-प्यूरीफायर का उद्घाटन और दिव्यांग को मिली ट्राइसाइकिल

मध्य प्रदेश: सेवा संकल्प अभियान के तहत जरूरतमंद छात्राओं को स्वेटर एवं शैक्षणिक सामग्री की गई वितरित

उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि, सपा नेताओं ने सामाजिक न्याय और समानता का लिया संकल्प

गुजरात: दगुनिया गांव में बछड़े की हर्निया सर्जरी कर पशुचिकित्सकों ने बचाई जान


Featured News