Contact for Advertisement 9650503773


उत्तर प्रदेश: बीटा-1 की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण अधिकारियों के साथ RWA की बैठक, चारदीवारी से लेकर पानी के कम प्रेशर का मुद्दा उठाया

- Photo by : SOCIAL MEDIA

उत्तर प्रदेश  Published by: Pankaj Kumar (UP) , उत्तर प्रदेश  Edited By: Kunal Tewatia, Date: 17/11/2026 04:20:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by.: Pankaj Kumar (UP) ,
  • Edited By.: Kunal Tewatia,
  • Date:
  • 17/11/2026 04:20:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: टूटी सर्विस रोड सेक्टर की चारों तरफ की सर्विस रोड काफी जर्जर हालत में है, सेक्टर के अन्दर का सभी रोडो जल्द निर्माण एवं मरम्मत कराई जाए।
सेक्टर बीटा 1

विस्तार

उत्तर प्रदेश: टूटी सर्विस रोड सेक्टर की चारों तरफ की सर्विस रोड काफी जर्जर हालत में है, सेक्टर के अन्दर का सभी रोडो जल्द निर्माण एवं मरम्मत कराई जाए।
सेक्टर बीटा 1 मे अवैध पीजी पर कार्रवाई: सेक्टर में अवैध रूप से संचालित पीजी में आए दिन झगड़े एवं विवाद होते रहते हैं। पीजी में रहने वाले युवक देर रात 2 से 3 बजे तक सड़कों पर घूमते रहते हैं, जिससे सेक्टरवासियों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे पीजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पुस्तकालय की मांग: सेक्टर बीटा-1 के बारात घर में क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं के लिए पुस्तकालय (लाइब्रेरी) बनाया जाए। सेक्टर में 40 से 50 फीट से अधिक ऊंचाई वाले पेड़ों की उचित छंटाई कराई जाए, जिससे सुरक्षा एवं अन्य समस्याओं से बचा जा सके।

 बारात घर का रखरखाव: सेक्टर बीटा-1 में बने बारात घर के रखरखाव एवं उचित देखरेख की जिम्मेदारी आरडब्ल्यूए को सौंपने की मांग रखी गई। आरडब्ल्यूए बीटा 1 की अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी सभी पदाधिकारियों ने प्राधिकरण अधिकारियों से आग्रह किया कि सेक्टरवासियों की इन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। और सेक्टर बीटा वन में पानी की प्रेशर बहुत कम आ रहा है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण DGM विजय रावल जी ने आश्वासन दिया सभी सेक्टर बीटा वन की सभी समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा

बैठक में सेक्टर के अनेक गणमान्य निवासी एवं आरडब्ल्यूए पदाधिकारी मौजूद रहे। आरडब्ल्यूए ने कहा कि सेक्टरवासियों की मूलभूत सुविधाओं, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था के लिए प्राधिकरण के साथ लगातार समन्वय बनाकर प्रयास जारी रहेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, सलाहकार जयपाल चौधरी, भीम सिंह भाटी विधा, सुरेन्द्र सैनी, महेन्द्र सिंह, मागेराम शर्मा, आर पी शर्मा, दीपक भाटी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण परियोजना विभाग, विनोद कुमार शर्मा स्वतंत्र वर्मा कुलदीप शर्मा टेक्निकल विकास भाटी उद्यान विभाग वरिष्ठ प्रबंधक ज्ञानेंद्र यादव , चमन नागर,  इलेक्ट्रिकल विभाग सौरभ भारद्वाज स्वास्थ्य विभाग राजेश कुमार गौतम विवेक कुमार गौरव बघेल सीवर विभाग संध्या सिंह रामकिशन टेक्निकल ललित।अन्य ओर लोग मौजूद रहे।

Related News

उत्तर प्रदेश: नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, चोरी-लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश: दुद्धी में 23 नवंबर को होने वाला 41वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा निरस्त

 उत्तर प्रदेश: निःसंतान दंपत्ति की जमीन पर कब्जे का आरोप, मंदिर परिसर में रातोंरात लगाया शिलापट्ट

 उत्तर प्रदेश: शेष 4% प्लॉट की मांग को लेकर विधायक तेजपाल नागर से मिले किसान, मुख्यमंत्री के सामने मुद्दा उठाने का आश्वासन

 उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी के निधन पर रीता पाल ने जताया शोक

 उत्तर प्रदेश: विकसित भारत 2047 की थीम पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी सम्मानित, 200 से अधिक छात्रों ने लिया था हिस्सा


Featured News