-
☰
No image found.
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा में पेयजल संकट को लेकर RWA की प्राधिकरण से मुलाकात, स्थायी समाधान का मिला भरोसा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा शहर के विभिन्न सेक्टरों में उत्पन्न हो रही पेयजल संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर आज फेडरेशन ऑफ RWA, ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारियों ने फेडरेशन अध्यक्ष श्री देवेंद्र टाइगर जी के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री एन.जी. रवि कुमार जी से मुलाकात की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: ग्रेटर नोएडा शहर के विभिन्न सेक्टरों में उत्पन्न हो रही पेयजल संबंधी समस्याओं के स्थायी समाधान को लेकर आज फेडरेशन ऑफ RWA, ग्रेटर नोएडा के पदाधिकारियों ने फेडरेशन अध्यक्ष श्री देवेंद्र टाइगर जी के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री एन.जी. रवि कुमार जी से मुलाकात की। बैठक के दौरान विभिन्न सेक्टरों की पेयजल समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। इनमें पानी का कम प्रेशर, गंदे पानी की सप्लाई, UGR की समस्याएं, खराब पड़ी पानी की मोटर, नई मोटर एवं पंप लगाने तथा पुरानी और जर्जर जलापूर्ति लाइनों को बदलने सहित अन्य समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया गया। फेडरेशन अध्यक्ष श्री देवेंद्र टाइगर जी ने विभिन्न RWA की ओर से इन समस्याओं को विस्तारपूर्वक रखते हुए कहा कि शहर के कई सेक्टरों में पुरानी जलापूर्ति लाइनें होने के कारण आए दिन पानी की सप्लाई प्रभावित होती है तथा कई स्थानों पर गंदे पानी और कम प्रेशर की समस्या बनी हुई है। इसलिए इन समस्याओं का अस्थायी नहीं, बल्कि स्थायी समाधान किया जाना आवश्यक है। इस पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री एन.जी. रवि कुमार जी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पुरानी जलापूर्ति लाइनों को प्राथमिकता के आधार पर बदलने, खराब UGR मोटरों को जल्द ठीक अथवा बदलने, आवश्यकता वाले स्थानों पर नई मोटर/पंप लगाने तथा गंदे पानी और कम प्रेशर की समस्या का शीघ्र समाधान करने की कार्रवाई की जाए। फेडरेशन पदाधिकारियों ने प्राधिकरण अधिकारियों से अपेक्षा जताई कि इन निर्देशों के बाद सेक्टरों में पेयजल व्यवस्था में शीघ्र सुधार दिखाई देगा और शहरवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर कैप्टन वीरेंद्र सिंह जी, फेडरेशन महासचिव ऋषिपाल भाटी जी, फेडरेशन कोषाध्यक्ष भुवनेश गर्ग जी, RWA सेक्टर P-3 के अध्यक्ष अमित भाटी जी, सेक्टर डेल्टा-2 अध्यक्ष बॉबी भाटी जी, सेक्टर-36 के अध्यक्ष डॉ. अजय भाटी जी, सेक्टर-37 के अध्यक्ष जय सिंह भाटी जी सहित विभिन्न RWA के पदाधिकारी उपस्थित रहे। फेडरेशन ऑफ RWA, ग्रेटर नोएडा शहरवासियों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों एवं प्राधिकरण के साथ निरंतर समन्वय करता रहेगा।
