-
☰
उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 405 शिकायतों में 41 का मौके पर निस्तारण
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अविनाश कुमार, की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिती में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 151 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातां तहसीलो
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी अविनाश कुमार, की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिती में तहसील सभागार मे सम्पन्न हुआ। जिसमे 151 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए मौके पर 11 का निस्तारण किया गया। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु सातां तहसीलो की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 405 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 41 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया। इसी क्रम में तहसील सदर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 60 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 05 का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 24 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से 03 का मौके पर निस्तारण किया गया। सेवराई तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 37 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मैके पर 03 का निस्तारण किया गया। तहसील जमानियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 49 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 05 निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर 02 का निस्तारण किया गया एवं तहसील मुहम्मदाबाद में तहसीलदार की अध्यक्षता में 64 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें 12 का मौके पर निस्तारण किया गया।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि जमीनी विवाद और आपसी विवाद एक ही विषय से सम्बन्धित होते है इसलिए राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित करते हुए विवादों का निस्तारण सुनिश्चित करें। तहसील के समस्त लेखपालों को निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ता की छोटी-छोटी समस्याएँ जिनका तत्काल निस्तारण किया जा सकता है। उसके लिए किसी व्यक्ति को परेशान न किया जाये। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी जखनियॉ, तहसीलदार जखनियॉ, क्षेत्राधिकारी जखनियॉ एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश: खलीलाबाद में सहारा चेरिटेबल ट्रस्ट का सम्मान समारोह, नवसदस्यों का भव्य स्वागत
उत्तर प्रदेश: इटावा में पुलिस का ऑपरेशन “लंगड़ा” सफल, मुठभेड़ के बाद 4 लुटेरे गिरफ्तार
बिहार: नवादा के युवक की बेंगलुरु में संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
ओडिशा: खोर्धा में ट्रस्ट टाउन वेल्फेयर सोसाइटी की दूसरी साधारण सभा संपन्न, पंजीकरण प्रक्रिया पर जोर
उत्तर प्रदेश: कर्नलगंज नगर पालिका में नामित सभासदों का शपथ ग्रहण लंबित, बजट बैठक को लेकर विवाद